पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Weather Update: Pune में सर्द हवाओं ने दी दस्तक, तापमान 13.4°C तक गिरा

Pune में सर्द हवाओं की दस्तक के साथ तापमान 13.4°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है, नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Pune Weather Update: शहर में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पुणे में बुधवार 12 नवंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 13।4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही।

विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय ठंडी हवाओं का रुख अब महाराष्ट्र की ओर हो रहा है, जिसके चलते पुणे समेत आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेष रूप से सुबह और देर शाम के समय लोगों को ठिठुरन का अनुभव हो रहा है।

शहर में और भी गिरेगा पारा

पुणे के विभिन्न इलाकों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिला, पाषाण में न्यूनतम तापमान 13।1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि लवले, लोहगांव और चिचवड़ क्षेत्रों में यह 15 से 16 डिग्री के बीच रहा, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

पूर्व मौसम विज्ञानी डॉ अनुपम कश्यप ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं इस ठंड की प्रमुख वजह है। इन हवाओं के चलते मध्य महाराष्ट्र तक ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें मौसम विभाग का मानना है कि इस ठंड का सकारात्मक असर खेती पर भी पड़ेगा।

ठंडे तापमान से गेहूं, मटर, सरसी और हरी सब्जियों की पैदावार में सुधार होगा, लेकिन किसानों को सुबह के समय पाले से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, पुणे में इस साल सर्दी ने सामान्य से पहले दस्तक दे दी है, जिससे शहरवासियों को अब ठंडी सुबहों और सुहाने मौसम का आनंद मिलने लगा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला