देवेंद्र फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

Pune News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चापेकर बंधु संग्रहालय का किया उद्घाटन, छात्रों के लिए बताया प्रेरणास्त्रोत

Pune News: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया।

प्रिया जैस

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया और इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस के लिए एक "सच्ची श्रद्धांजलि" बताया। देवेंद्र फडणवीस ने चिंचवड़ गांव के चापेकर वाडा में निर्मित क्रांतिवीर चापेकर स्मारक में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, "चापेकर बंधुओं द्वारा दिखाया गया पराक्रम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अतुलनीय है। उन्होंने प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड की हत्या की और मातृभूमि की सेवा करते हुए फांसी पर झूल गए।" दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर नामक भाइयों तथा उनके सहयोगी महादेव रानाडे को 22 जून 1897 को पुणे में प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड और उनके सैन्य अनुरक्षक लेफ्टिनेंट चार्ल्स ई आयर्स्ट की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी।

चापेकर बंधु स्मारक का दौरा करते सीएम

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ पिंपरी-चिंचवाड़ में चापेकर बंधु स्मारक का दौरा करते हुए।

विशेष प्लेग समिति के प्रमुख रैंड ने प्लेग नियंत्रण के लिए कड़े उपाय लागू किए थे, जिन्हें अत्याचारपूर्ण व हस्तक्षेपपूर्ण माना गया और जनता में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों से स्मारक पर जाने और दोनों भाइयों के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। फांसी के बाद, दामोदर और बालकृष्ण चापेकर की पत्नियां पुणे जाने से पहले कई वर्षों तक वाड़े में ही रहीं।

अजित पवार ने योगदान देने वालो का जताया आभार

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने क्रांतिवीर चापेकर स्मारक समिति के साथ मिलकर स्मारक का निर्माण किया गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चापेकर बंधुओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इस खूबसूरत स्मारक के निर्माण में शामिल किया गया है। उन्होंने स्मारक बनाने में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार भी जताया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश