भिड़े पुल पुणे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: भिडे पुल निर्माण का पहला चरण पूरा, आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत

Pune: भिडे पुल पर फुटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है, 15 नवंबर तक पुल फिर से यातायात के लिए खुल जाएगा। दूसरे चरण के लिए आगे निर्णय लिया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) द्वारा डेक्कन जिमखाना को पेठ क्षेत्र से जोड़ने वाले भिडे पुल के ऊपर एक एलिवेटेड फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस फूटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है।

इसलिए महामेट्रो द्वारा बाबा भिडे पुल को 15 नवंबर तक यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। 'महामेट्रो' के अतिरिक्त महाप्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर तांबवेकर ने जानकारी दी कि फूटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है और 15 नवंबर तक भिडे पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे चरण के निर्माण के लिए पुल को फिर से बंद करने के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा। महामेट्रो द्वारा भिडे पुल पर एलिवेटेड फूटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने के कारण नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुल को बंद कर दिया गया था।

ट्रैफिक जाम का करना पड़ रहा था सामना

  • यह पुल शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोडने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है और इसके बंद होने के कारण ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रहती है।
  • खासकर सुबह और शाम को ऑफिस आने-जाने के लिए इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। लेकिन, पुल बंद होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक और संकीर्ण रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है।
  • शहर में डेक्कन, कुमठेकर रोड, केलकर रोड जैसी अन्य सड़के संकीर्ण है और उन पर अतिक्रमण भी किया गया है। इसके कारण इन मार्गों पर लगातार वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों के बीच झगड़े और दुर्घटनाएं जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं जबकि भिडे पुलखुला होने पर यातायात का दबाव कम रहता था। दीपावली के दौरान इस पुल को खोला गया था, जिसके बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया था।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान