-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Msrdc Pune Ring Road 74 Villages Proposal
Pune में शहरी नियोजन का विस्तार, एमएसआरडीसी ने क्षेत्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Ring Road के आसपास विकास योजना को एकीकृत करने के लिए एमएसआरडीसी ने पीएमआरडीए क्षेत्र से 74 नए गांव अपने अधीन करने का प्रस्ताव दिया है। इससे रिंग रोड क्षेत्र का नियोजन और तेज व व्यवस्थित होगा।

पुणे रिंग रोड (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) ने अब पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अधिकार क्षेत्र से 74 और गांवों को अपने अधीन करने की मांग राज्य सरकार के नगर विकास विभाग से की है। इससे पहले रिंग रोड के आसपास के 117 गांवों की विकास योजना की जिम्मेदारी भी एमएसआरडीसी को सौंपी गई थी।
117 गांव तीन अलग-अलग भागों में बंटे नगर विकास विभाग ने वर्ष 2024 में पुणे रिंगरोड से जुड़े पांच तहसील के 117 गांवों के लिए एमएसआरडीसी को योजना प्राधिकरण के रूप में मान्यता दी थी। इन गांवों का डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का काम फिलहाल एमएसआरडीसी कर रही है।
इसी क्रम में अब महामंडल ने इन गांवों से सटे 74 और गांवों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ ने सितंबर 2025 में नगर विकास विभाग को भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
एमएसआरडीसी ने अपने प्रस्ताव में कई कारणों का उल्लेख किया है। वर्तमान में अधिसूचित किए गए 117 गांव तीन अलग-अलग भागों में बंटे हुए हैं जिससे योजना बनाने के दौरान निरंतरता बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। 74 नए गांव शामिल किए जाने से पूरा क्षेत्र एकीकृत हो जाएगा और समग्र विकास की योजना बनाना आसान होगा।
व्यवस्थित होगा नियोजन
- हवेली तहसील के सांगरूण और भोर तहसील के किकवी जैसे गांवों के चारों ओर एमएसआरडीसी का कार्यक्षेत्र बन चुका है, जिससे ये गांव “बेटनुमा” (आइलैंड जैसे) बन गए हैं।
- इन इलाकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन्हें एमएसआरडीसी के अधिकार क्षेत्र में शामिल करना जरूरी बताया गया है। एमएसआरडीसी का यह प्रस्ताव स्वीकृत होने पर रिंग रोड के आसपास का समग्र विकास तेजी से होने की उम्मीद है, जिससे पुणे महानगर क्षेत्र का शहरी नियोजन अधिक व्यवस्थित और भविष्य केंद्रित हो सकेगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: कलंब बीच पर रेत में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रस्तावित 74 गांवों की सूची
भौर तहसील के किकवी, ससेवाडी, शिंदेवाडी, कासुर्डी, शिवरे, वेलू, हरिश्चंदी, कापूरहोळ, दिवळे, कामथडी, कैलावाडे, नसरापूर, नायगांव, वर्वे बुद्धक, वर्वे खुर्द का समावेश है। हवेली तहसील के कोढणपूर, सांगरूण, आर्वी, गाऊडदरा, कल्याण, तानाजीनगर, मोरदरवाडी, अवसरे, रहाटवडे, शिवपूर, खेड शिवापूर, रामनगर आदि शामिल है।
Msrdc pune ring road 74 villages proposal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














