भाटघर बांध  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

वाकड की पार्क स्ट्रीट सोसायटी के 12 हजार लोग धूल-शोर से परेशान, आरएमसी प्लांट का एमपीसीबी ने किया निरीक्षण

Pune News: हुड़दंग और शराबखोरी रोकने के लिए भोर के बसरापूर में भाटघर बांध बैकवॉटर जाने वाला मार्ग शाम 7 से सुबह 7 बजे तक बंद कर दिया गया है। भोर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रूपम सिंह

Highlights

  • बसरापूर में रात 7 से सुबह 7 बजे तक वाहनों पर रोक।

  • शराबखोरी, धूम्रपान और देर रात पार्टियों पर प्रतिबंध।

  • निगरानी के लिए प्रमुख जगहों पर CCTV कैमरे लगाए।

  • नियम तोड़ने वालों पर भोर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई।

Bhatghar Dam Backwater Bhor: भाटघर बांध के खूबसूरत बैकवॉटर को देखने आने वाले पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच अब हुड़दंग और शराबखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। भोर के बसरापूर गांव में बैकवॉटर की ओर जाने वाला मार्ग रात के समय पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

इसके तहत शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। ग्रामपंचायत की सर्वसाधारण सभा में ग्रामीणों की सहमति से पिछले महीने यह प्रस्ताव पारित किया गया था। मुख्य मार्ग पर मजबूत अवरोधक लगा दिए गए हैं।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

पिछले कुछ दिनों से बसरापूर क्षेत्र में भाटघर बैकवॉटर देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आरोप है कि कुछ युवक इस पर्यटन स्थल का दुरुपयोग कर रात के समय शराबखोरी, धूम्रपान और देर रात पार्टियां कर रहे है। खाली कांच की बोतलें तोड़ना, कचरा फैलाना, तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाना और बुलेट के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालना आम समस्या बन गई है।

इससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ग्रामपंचायत ने रात में नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है। पूरे क्षेत्र में धूम्रपान और शराब पीना प्रतिबंधित किया गया है। रास्ते में अश्लील भाषा, अपशब्दों और अनुचित व्यवहार को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

ग्रामपंचायत सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों और व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। ग्रामपंचायत ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से नियमों का पालन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

ग्रामपंचायत के प्रतिनिधि रहे मौजूद

निर्णय के क्रियान्वयन के दौरान सरपंच नीलम झांजले, ग्रामसेविका मेघा गावडे, उपसरपंच रामदास झांजले सहित ग्रामपंचायत सदस्य राजश्री सालुके, शोभा झांजले, स्वाति कुंभारकर, अजीत बदक, पुंडलिक बदक, नीता बदक और कुणाल मांढरे समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

भोर पुलिस की भी सख्त चेतावनी

ग्रामपंचायत के इस फैसले को भोर पुलिस प्रशासन ने भी समर्थन दिया है। भोर पुलिस थाने के पुणे पुलिस निरीक्षक नीलेश माने ने चेतावनी दी है कि रात में नदी किनारे शराब पीते या कानून का उल्लंघन करते पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

"रात के समय नदी किनारे शराब पीने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी पर्यटक एवं नागरिक नियमों का पालन करें।"
नीलेश माने, पुलिस निरीक्षक, भौर पुलिस थाना

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान