गोंदिया में गर्मी की सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा बाघ नहर का पानी, खरीफ के लिए होगा आरक्षित

Bagh Irrigation Project: गोंदिया जिले की बाघ नहर सलाहकार समिति की बैठक में आगामी खरीफ सीजन की रोपाई के लिए पानी आरक्षित रखने का प्रस्ताव रखा गया है।
gondia bagh project water reserved for kharif irrigation
बाघ नहर परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाघ नहर सलाहकार समिति की बैठक में आगामी खरीफ सीजन की रोपाई के लिए पानी आरक्षित रखने का प्रस्ताव रखा गया।

  • पेयजल की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सिंचाई के लिए पानी नहीं देने पर जोर दिया गया।

  • बाघ परियोजना के माध्यम से गोंदिया, आमगांव और सालेकसा तहसीलों में कुल 35,718 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई है।

  • सभी आरक्षित जरूरतों के बाद सिंचाई के लिए केवल 10.40 दलघमी पानी उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई।

Gondia Farmers: बाघ नहर सलाहकार समिति की बैठक राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में आयोजित हुई। पालकमंत्री इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में बाघ परियोजना के उपलब्ध जलसंग्रह का जायजा लेते हुए आगामी खरीफ सीजन की रोपाई के लिए पानी आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया।

साथ ही पेयजल की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराने का सुझाव रखा गया। बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल, संजय पुराम, पुरुषोत्तम कटरे, समिति सदस्य चुन्नीलाल शहारे, प्रेमसुख कटरे उपस्थित थे।

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का संयुक्त अंतरराज्यीय प्रकल्प

बैठक में बाघ परियोजना की जानकारी देते हुए कार्यकारी अभियंता सोनाली सोनुले ने बताया कि परियोजना के माध्यम से कुल 35,718 अवैध शराब और हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। इसमें गोंदिया तहसील के 17 हजार 859 हेक्टेयर, आमगांव के 10 हजार 715 हेक्टेयर और सालेकसा तहसील के 7 हजार 174 हेक्टेयर क्षेत्र का समावेश है। यह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का संयुक्त अंतरराज्यीय प्रकल्प है। इसमें महाराष्ट्र का जल हिस्सा 75 प्रश तथा मध्यप्रदेश का 25 प्रश है।

gondia bagh project water reserved for kharif irrigation
नासिक सिंहस्थ कुंभ में रोज चलेंगी 150 से अधिक विशेष ट्रेनें, 3 करोड़ श्रद्धालुओं को रेल से पहुंचाने का लक्ष्य

मक्का को धान का विकल्प बनाने पर जोर

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ने बताया कि अल नीनों के प्रभाव से सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसे में किसान ग्रीष्मकालीन धान के बजाय दलहन, मक्का और सरसों जैसी फसलों की खेती करें। मक्का ग्रीष्मकालीन धान का अच्छा विकल्प बन सकता है।

gondia bagh project water reserved for kharif irrigation
छत्रपति संभाजीनगर में ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की पिटाई, लोहे की रॉड-पत्थरों से किया वार, 4 पर FIR

10.40 दलघमी पानी उपलब्ध

जलसंग्रह की स्थिति स्फट करते हुए सोनाली सोनुले ने बताया कि 17 नवंबर 2026 तक परियोजना में 166.04 दलघमी पानी उपलब्ध था। इसमें से वाष्पीकरण, जल परिवहन व्यय और कैरी ओवर की मात्रा घटाने के बाद 82.63 दलामी पानी शेष रहता है। इसमें महाराष्ट्र का हिस्सा 61.97 दलघमी है।

इस पानी में से पेयजल योजनाओं के लिए 7.442 दलघमी, औद्योगिक उपयोग के लिए 2.93 दलघमी, आपातकालीन भंडार के लिए 6.19 दलघमी तथा गोंदिया शहर और रेलवे स्टेशन के लिए 51.56 दलघमी पानी आरक्षित किया गया है। इन सभी जरूरतों के बाद सिंचाई के लिए केवल 10.40 दलघमी पानी उपलब्ध रहेगा, इससे महज 560 हेक्टेयर धान की सिचाई संभव है। ऐसे में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन फसल के लिए पानी देने के बजाय उपलब्ध जलसंग्रह आगामी खरीफ सीजन की रोपाई के लिए सुरक्षित रखने का प्रस्ताव रखा गया।