कथित तौर पर पति को जिंदा दफन करने वाली पुणे की महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
पुणे

पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार

Wife Buries Husband Alive In Baramati Pune: बारामती में पत्नी ने पति को जहर देकर घर के नाले में दफनाया। कडाप्पा पत्थर लगाते समय मजदूरों को हलचल दिखी और बच गई जान।

अनिल सिंह

Pune Crime Drishyam Style: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती से लोकप्रिय फिल्म 'दृश्यम' की तर्ज पर रची गई एक खौफनाक और हैरान कर देने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने इंजीनियर पति को पहले जहर दिया, फिर क्रिकेट बल्ले से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।

पति को मृत समझकर आरोपी पत्नी ने अपने ही घर के भीतर बने नाले (गड्ढे) में उसे दफनाकर ऊपर से भारी कडाप्पा पत्थर से ढकने की पूरी साजिश रच डाली। हालांकि, सही समय पर हुए एक चमत्कार ने पति की जान बचा ली।

क्रिकेट बल्ले से हमला और नाले में दफनाने की साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बारामती की इंद्रप्रस्थ सोसाइटी की है। आरोपी महिला की पहचान शर्मिला प्रवीण जगताप (38) के रूप में हुई है, जबकि उसके पति प्रवीण जगताप एक नामचीन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

30 जुलाई और 1 अगस्त की दरमियानी रात दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। इसके बाद शर्मिला ने पति के खाने में जहर मिलाकर दिया और जब वह पस्त हो गया, तो उस पर बल्ले से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रवीण के अचेत होने पर उसने उसे घर के अंदर बने नाले के गड्ढे में कपड़े से लपेटकर डाल दिया।

मजदूरों को महसूस हुई हलचल, 112 डायल कर बुलाई पुलिस

जब शर्मिला अकेले नाले के ऊपर भारी कडाप्पा (Kadappa) पत्थर नहीं रख सकी, तो उसने 1 अगस्त को मदद के लिए कुछ स्थानीय मजदूरों को बुलाया। मजदूर जब नाले के ऊपर कडाप्पा पत्थर फिट कर रहे थे, तभी उन्हें अंदर से किसी के हिलने-डुलने और सांस लेने की आहट महसूस हुई। चौंके मजदूरों ने जब पत्थर हटाकर देखा, तो अंदर एक जिंदा इंसान को तड़पते देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

इंजीनियर पति अस्पताल में भर्ती, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक (API) शशिकांत इंगवाले के नेतृत्व में बारामती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे से प्रवीण जगताप को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के समय पर इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित के पिता प्रकाश जगताप (71) की शिकायत पर बारामती पुलिस ने आरोपी पत्नी शर्मिला जगताप के खिलाफ 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग कर रही है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना