अजित पवार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: सड़कों और शहरीकरण में तेजी के लिए बारामती PMRDA में शामिल?

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 9 तालुका शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि PMRDA में बारामती तालुका को भी जोड़ने की कवायद शुरु हो चुकी है। जिसके कारण क्षेत्र को PMRDA की ओर से फंड मिलता है।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की सीमा में वर्तमान में 9 तालुका शामिल हैं। अब इसमें बारामती तालुका को भी शामिल करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

पीएमआरडीए के अधिकार क्षेत्र में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहर, मावल, मुलशी और हवेली जैसे तालुका के साथ ही भोर, दौंड, शिरूर, खेड, पुरंदर और वेल्हे तालुका के कुछ चुनिंदा क्षेत्र शामिल हैं। पीएमआरडीए इन क्षेत्रों में सड़कों और व्यवस्थित शहरीकरण सहित कई विकास कार्य कर रहा है। बारामती शहर और तालुका में भी शहरीकरण बढ़ रहा है, जिसके कारण वहां की सड़कों और अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए एक अलग निकाय की आवश्यकता है। इसी वजह से बारामती को पीएमआरडीए की सीमा में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं।

विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की सीमा में वर्तमान में 9 तालुका शामिल हैं। अब इसमें बारामती तालुका को भी शामिल करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पीएमआरडीए के अधिकार क्षेत्र में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहर, मावल, मुलशी और हवेली जैसे तालुका के साथ ही भोर, दौंड, शिरूर, खेड, पुरंदर और वेल्हे तालुका के कुछ चुनिंदा क्षेत्र शामिल हैं। पीएमआरडीए इन क्षेत्रों में सड़कों और व्यवस्थित शहरीकरण सहित कई विकास कार्य कर रहा है। बारामती शहर और तालुका में भी शहरीकरण बढ़ रहा है, जिसके कारण वहां की सड़कों और अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए एक अलग निकाय की आवश्यकता है। इसी वजह से बारामती को पीएमआरडीए की सीमा में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं।

क्या पीएमआरडीए के फंड पर है नजर ?

  • पुणे महानगर क्षेत्र में सड़कों और विभिन्न विकास कार्यों के लिए पीएमआरडीए से फंड मिलता है। पीएमआरडीए के पास हजारों करोड़ रुपये की जमा राशि है, जिससे उसे विकास कार्यों के लिए सरकारी फंड पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। ऐसी चर्चा है कि बारामती क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए इस फंड का उपयोग करने की योजना हो सकती है।
  • पीएमआरडीए प्रशासन का कहना है कि बारामती तालुका को शामिल करने से वहां सड़कों का जाल बिछाने और प्रस्तावित शहरीकरण में मदद मिलेगी। पीएमआरडीए को विभिन्न परमिट और अन्य के जरिए राजस्व भी मिलेगा।
  • इस संबंध में अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने बारामती तालुका को पीएमआरडीए में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है। सरकार के निर्देश के बाद एक रिपोर्ट भी सौंपी गई है।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग