महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

एक विकृत मानसिकता के व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने की कोशिश की है। पुणे रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को एक व्यक्ति ने तोड़ने कि कोशिश की है।

आंचल लोखंडे

पुणे: महापुरुषों की प्रतिमा के साथ विडंबना की कई घटनाए इससे पुर्व घटीत हो चुकी है। कुछ असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओ को अंजाम देकर सामाजिक सौहार्द बिघाड़ने की कोशिश करते है। ऐसे ही एक विकृत मानसिकता के व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने की कोशिश की है। पुणे रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को एक व्यक्ति ने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने प्रतिमा को तोड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम सूरज शुक्ला है। उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है। इस बीच गांधीजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महात्मा गांधी की प्रतिमा की रक्षा करेगी। यह विरोध प्रदर्शन पुणे शहर जिला कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे के नेतृत्व में सुबह 11 बजे किया जाएगा।

आरोपी गिरफ्तार

रविवार को एक व्यक्ति ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का सिर उड़ाने की कोशिश की। आरोपी घास काटने का आला लेकर प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ गया था। आगे की घटना तब टल गई जब कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और नीचे खींच लिया।

इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। प्रतिमा को अपवित्र करने की कोशिश करने के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

कांग्रेस करेगी महात्मा गांधी की प्रतिमा की रक्षा

पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कल रात एक विक्षिप्त व्यक्ति ने चढ़कर प्रतिमा को तोड़ने और विरूपित करने का प्रयास किया। विक्षिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज सुबह 11 बजे हम पुणे रेलवे स्टेशन पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होंगे और प्रतिमा की सुरक्षा तथा उसकी पवित्रता और गरिमा को बनाए रखने के लिए पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान