अंत्योदय योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: 14 महीने बाद अंत्योदय कार्डधारकों को मिली चीनी, 48 हजार परिवारों को राहत

Pune News: अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को 14 महीने बाद चीनी मिली है। अंत्योदय योजना के तहत पुणे में 48,489 राशन कार्डधारकों को फिर से चीनी मिलनी शुरू हुई है।अगले 6 महीनों के लिए चीनी वितरण की जाएगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को हर महीने प्रति राशन कार्ड दी जाने वाली एक किलो चीनी, अब जाकर 14 महीनों के लंबे अंतराल के बाद उपलब्ध हुई है। अगले छह महीनों (नवंबर 2025 से अप्रैल 2026) के लिए चीनी का स्टॉक खाद्य वितरण अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के पास जमा कर दिया गया है।

इससे यह निश्चित है कि राशन कार्ड धारकों के आगामी त्योहार और उत्सव अब 'मीठे' होंगे। जिले में 48,489 लाभार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो चीनी वितरित की जाती है।

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से चीनी की आपूर्ति न होने के कारण पिछले 14 महीनों से इन लाभार्थियों को चीनी नहीं मिल पाई थी। इस संबंध में कई शिकायतें भी दर्ज की गई थीं। शिकायतों को देखते हुए, अब नवंबर महीने से शुरू करके अगले छह महीनों के लिए चीनी वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक के छह महीनों के लिए चीनी उपलब्ध हो गई है, और इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इस पहल से उन गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से चीनी मिलने का इंतजार कर रहे थे। सरकार का यह कदम त्योहारों से पहले लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, और अब राशन की दुकानों पर चीनी का वितरण सुचारू रूप से होने की उम्मीद है। -महेश सुधलकर, जिला आपूर्ति अधिकारी, पुणे

जिले में चीनी की उपलब्धता

भले ही चीनी का स्टॉक छह महीनों के लिए एक साथ दिया गया है, लेकिन लाभार्थियों को प्रति माह एक किलो के हिसाब से अगले छह महीने तक वितरित किया आएगा। खाद्य वितरण अधिकारी प्रशांत खटाल ने जानकारी दी कि जिले में अंत्योदय योजना के तहत 48,489 लाभार्थी हैं।

इन लाभार्थियों के लिए पूरे छह महीने की कुल 2,800 क्विंटल चीनी की आपूर्ति करने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया था और यह चीनी प्राप्त हो चुकी है। वहीं, पुणे शहर में अंत्योदय योजना के 8,932 लाभार्थी हैं। इस संबंध में, खाद्य वितरण अधिकारी प्रशांत खताळ ने बताया कि पुणे शहर के लिए 460 क्विंटल चीनी उपलब्ध हो गई है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल