Kisan Sabha Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: किसान सभा का तहसील कार्यालय पर मोर्चा, पूरी कर्जमाफी की मांग को लेकर आंदोलन

Pune Kisan Sabha: पुणे जिले के आंबेगांव तहसील में अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की कर्जमाफी और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर घोडेगांव तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Ambegaon Farmers Protest: मंचर तहसील समिति ने घोडेगाव स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि फसलों के उचित दाम न मिलना, बढ़ती लागत, कर्ज का बोझ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण आज किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है।

सरकारी नीतियों पर सवाल आंदोलनकारियों ने सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संपूर्ण कर्जमाफी के मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के कारण नहीं हो सकी।

अजीत नवले के आह्वान पर किसानों ने किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव डॉ. अजीत नवले के आह्वान पर इस प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ पूरे राज्य में यह आदोलन किया जा रहा है। यदि सरकार ने किसानों की इन जायज मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी

इस आंदोलन में किसान सभा के पुणे जिला सचिव अशोक पैकारी, जिला उपाध्यक्ष राजू घोडे, तहसील सचिव कमल बांबले, कोषाध्यक्ष अशोक जोशी और उपाध्यक्ष मारुती इष्टे, डीवाईएफआई के अविनाश गवारी, एसएफआई के समीर गारे, आदिवासी ठाकर समिति के संदीप केवाले आदि उपस्थित थे।

319 पाकिस्तानी बने इंडियन, नागरिकता पाते ही छलकने लगे आंखों से आंसू, गुजरात में दिख रहा CAA का असर

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार