मेधा कुलकर्णी (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

मेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग

BJP MP Dr. Medha Kulkarni ने राज्यसभा में आलंदी को टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को मजबूत किया जा सकेगा।

अपूर्वा नायक

Alandi Temple Town Development Scheme: भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत आलंदी को शामिल करने की मांग की है।

राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित मराठी संत ज्ञानेश्वर महाराज की पावन नगरी आलंदी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है।

सांसद कुलकर्णी ने कहा कि आलंदी देश के सबसे श्रद्धेय तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से आषाढ़ी वारी और कार्तिकी वारी के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक महत्व होने के बावजूद आलंदी पुणे अभी भी अनियोजित शहरीकरण और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय बजट में मंदिर नगरों और टियर-2 शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।

योजना से मिलेगा विकास को बढ़ावा

यदि टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत आलंदी को शामिल किया जाता है, तो तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, सीवेज व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क संपर्क और धरोहर संरक्षण के लिए केंद्रित निवेश संभव हो सकेगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि शहर के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग; देखें VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये