पुणे एयरपोर्ट पुराना टर्मिनल जीर्णोद्धार मुरलीधर मोहोल बीसीएएस  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Pune Airport New Terminal: 4,075 वर्गमीटर में आधुनिक सुविधाएं तैयार, BCAS की मंजूरी मिलते ही शुरू होगी सेवा

Pune Airport New Terminal: पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का जीर्णोद्धार पूरा हो गया है। बीसीएएस की अंतिम मंजूरी मिलते ही विस्तारित सिक्योरिटी होल्ड एरिया यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

रूपम सिंह

Pune Airport Old Terminal Renovation: पुणे एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन का जीर्णोद्धार कर तैयार किए गए विस्तारित चेक-इन और सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) को शीघ्र ही यात्रियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने नवीनीकृत सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। परियोजना से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल 'ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी' (बीसीएएस) की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

लगाई गईं 4 एक्सबीआईएस मशीनें

मोहोल ने अधिकारियों को बीसीएएस की मंजूरी प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश दिए है। लगभग 4,075 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक परिसर में चेक-इन, प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (पीईएससी) और सिक्योरिटी होल्ड एरिया शामिल हैं।

विस्तारित क्षेत्र में 14 सीयूटीई सक्षम चेक-इन काउंटर, 2 एक्सबीआईएस व रैंडम एक्सबीआईएस मशीन, तथा पीईएससी क्षेत्र में 4 एक्सबीआईएस मशीने एवं 8 डीएफएमडी लगाए गए है।

मिलेगी डिजी यात्रा की सुविधा

  • बोर्डिंग के लिए दो नए गेट (6A और 6B) तैयार किए गए हैं।

  • परिसर में रिटेल व फूड आउटलेट्स, बेबी केयर रूम, डायपर चेंजिंग स्टेशन, आधुनिक वॉशरूम, गर्म-ठंडे पानी की व्यवस्था, पावर सॉकेट युक्त सीटें और 'डिजी यात्रा' की सुविधा प्रदान की गई है।

  • नवीनीकरण के पश्चात एयरपोर्ट की क्षमता प्रति घंटे लगभग 405 अतिरिक्त यात्रियों को संभालने की होगी।

  • जिससे पीक आवर्स के दौरान भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

  • उल्लेखनीय है कि अग्निशमन विभाग द्वारा 9 मई 2026 को फायर एनओसी जारी किया गया था।

  • जिसके बाद 22 जुलाई को ओआरएटी अभ्यास और 30-31 जुलाई को अंतिम सुरक्षा जांच सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है।

हर घंटे 405 अतिरिक्त यात्रियों की क्षमता

नवीनीकरण के बाद पुणे एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। विस्तारित परिसर से एयरपोर्ट को प्रति घंटे करीब 405 अतिरिक्त यात्रियों को संभालने में मदद मिलेगी। इससे व्यस्त समय यानी पीक आवर्स में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा होगी।

फायर NOC और सुरक्षा जांच पूरी

परियोजना के तहत जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाएं भी पूरी की जा चुकी हैं। अग्निशमन विभाग ने 9 मई 2026 को फायर NOC जारी किया था। इसके बाद 22 जुलाई को ORAT अभ्यास और 30-31 जुलाई को अंतिम सुरक्षा जांच सफलतापूर्वक पूरी की गई।

अब BCAS की अंतिम मंजूरी मिलते ही विस्तारित परिसर को यात्रियों के लिए शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?