आदित्य ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में पुनर्विकास पर घमासान, आदित्य ठाकरे ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Aditya Thackeray News: लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर विवाद गहराया। आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी कि जबरन बुलडोजर चला तो वे खुद सामने खड़े रहेंगे और आंदोलन तेज करेंगे।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर राजनीति गरमा गई है। शनिवार को पुणे दौरे पर आए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कड़ा रुख अख्तियार किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि यहां जबरदस्ती बुलडोजर चलाने की कोशिश की गई, तो उस बुलडोजर के सामने सबसे पहले मैं खुद खड़ा रहूंगा, लोगों के घरों और उनके अधिकारों पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परियोजना पर रोक को बताया संदेहास्पद

बता दें कि लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर पुणे का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस विवाद में अब आदित्य ठाकरे सीधे तौर पर कूद पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परियोजना पर लगाई गई रोक पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला बोला।

लोकमान्य नगर में आयोजित बैठक के दौरान आदित्य ठाकरे ने स्थानीय नागरिकों को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा, 'स्थानीय विधायक की सिफारिश पर तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय से परियोजना पर रोक लगाना संदेहास्पद है।

यह फैसला नागरिकों के साथ अन्याय करने वाला है। जब तक निवासियों को न्याय नहीं मिलता, हम पीछे नहीं हटेंगे।' इस अवसर पर एडवोकेट गणेश सातपुते ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।

'छोटा अडानी' बनाने की साजिशः ठाकरे

यदि सरकार ने अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की, तो आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में लोकमान्य नगर बचाव कृति समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और उनके परिवार उपस्थित थे।

आदित्य ठाकरे ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, 'यह साढ़े सोलह एकड़ जमीन किसके गले में डालने की तैयारी है? जैसे मुंबई में सरकार ने बड़े प्रोजेक्ट्स अडानी को दे दिए, क्या अब पुणे में भी 'छोटा अडानी' बनाने की कोशिश की जा रही है? हम जनता के अधिकारों पर डाका डालने की इस कोशिश को सड़कों पर उतरकर नाकाम कर देंगे।'

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?