ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई (pic credit; social media) 
पुणे

ड्यूटी में लापरवाही पर गिरी गाज, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से वसूला जुर्माना

Pune News: पुणे में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। नियमों का पालन न करने पर उनसे 1,500 रुपये दंड वसूला गया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: ट्रैफिक नियमों की निगरानी की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद ड्यूटी में लापरवाही बरतना तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। तिलक रोड पर ट्रैफिक नियमन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद भी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न रहकर एक ही चौक पर जमा होने के चलते इन तीनों पुलिसकर्मियों से कुल 1,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

यह कार्रवाई पुणे ट्रैफिक विभाग के उपायुक्त हिंमत जाधव के आदेश पर की गई। दंडित पुलिसकर्मियों में पुलिस हवलदार संतोष यादव, पुलिसकर्मी बालाजी पवार और मोनिका करंजकर-लांघे शामिल हैं। ये तीनों खड़क ट्रैफिक विभाग में नियुक्त थे।

जानकारी के अनुसार, 15 मई को संतोष यादव को एसपी कॉलेज चौक, बालाजी पवार को हीराबाग चौक और मोनिका करंजकर-लांघे को भावे चौक पर ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन ड्यूटी निभाने के बजाय तीनों पुलिसकर्मी तिलक रोड के पुरम चौक पर इकट्ठे हो गए।

इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलने पर उपायुक्त अमोल तोबे ने मामले की गंभीरता देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा गया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5,000 रुपये का दंड क्यों न वसूला जाए।

हालांकि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने जवाब में कुछ स्पष्टीकरण दिया, जिसे आंशिक रूप से संतोषजनक मानते हुए विभाग ने फिलहाल 1,500 रुपये का दंड लगाया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यह ध्यान रखना होगा कि वे अपनी तय जगह पर मौजूद रहें और समय पर ट्रैफिक नियंत्रण करें। विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन