पुणे

सातारा के कऱ्हाड में भीषण दुर्घटना, सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

प्रभाकर दुबे

सातारा: येणपे (तहसील कऱ्हाड,  जिला सातारा) गांव के पास लोहारवाडी परिसर में ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) और ट्रैक्टर (Tractor) की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत (Death) हो गई। इसमें माता-पिता और बेटी शामिल है। इसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुणे (Pune) से यात्रा के लिए पनुंद्रे (तहसील शाहूवाडी, जिला-कोल्हापुर) रिक्शा से जाने के दौरान यह सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। 

मृतकों के नाम सुरेश सखाराम महारुगडे (39), सुवर्णा सुरेश महारुगडे (34), समीक्षा सुरेश महारुगडे (13) हैं। इसमें समर्थ सुरेश महारुगडे (17) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, यह जानकारी पुलिस ने दी।

ट्रैक्टर ने रिक्शा को मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश महारुगडे अपने परिवार के साथ पुणे से गांव की जत्रा (मेले) के लिए शाहुवाडी तहसील के पनुंद्रे गांव जा रहे थे। इसी बीच उनकी रिक्शा सुबह 10  बजे के करीब येणपे गांव के पास लोहारवाडी परिसर में आने पर रिक्शा और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई। इसमें रिक्शा पूरी तरह से दब गई। रिक्शा में सभी लोग फंस गए। 

एक लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में किया गया भर्ती

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसकी सूचना मिलते ही तहसील पुलिस निरीक्षक आनंदराव खोबरे, सहायक पुलिस निरीक्षक अली मुल्ला, हवलदार प्रकाश कारले, पी. ए. एक्के, बी. बी. राजे ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रिक्शा में लोगों को बाहर निकाला। इसमें माता-पिता सहित एक लड़की की मौत हो गई है। एक लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार