पुणे गड्ढा समस्या सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में जर्जर सड़कों और गड्डों पर आप का हमला, बिना टेंडर 16 करोड़ बांटने और 20% कमीशन का गंभीर आरोप

Pune Pothole Road Tender Controversy: पुणे की खराब सड़कों और गड्डों पर 'आप' प्रवक्ता मुकुंद किर्दत ने मनपा प्रशासन को घेरा। बिना टेंडर 16 करोड़ बांटने और 20% कमीशनखोरी का गंभीर आरोप लगाया है।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation: पुणे शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्डों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने महानगर पालिका प्रशासन और सत्ताधारियों पर तीखा हमला बोला है। आप के महाराष्ट्र प्रवक्ता मुकुंद किर्दत ने आरोप लगाया कि हर साल मानसून से पहले सड़कें दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश खत्म होने के मोड़ पर आने के बाद अब प्रशासन को सुध आई है।

नियमों को ताक पर रखकर बिना कोई टेंडर निकाले सीधे लगभग 16 करोड़ रुपये के काम अपने चहेतों को बांटने की तैयारी की जा रही है।

बैल गया और बाड़ा बनाया

मुकुंद किर्दत ने कहा कि हर साल बारिश में गड्डों का अंबार लग जाता है और प्रशासन 10-15 दिनों में इन्हें भरने का झुनझुना थमा देता है। कई वर्षों से यही ढर्रा चल रहा है, जिससे महानगर पालिका की स्थिति 'बैल गया और बाड़ा बनाया' जैसी हो गई है।

समय पर पारदर्शी टेंडर न निकालने के कारण आज आम पुणेकरों को जलजमाव, गड्डों, हादसों और भीषपा ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

ठेकेदारों से 20 फीसदी कमीशन का आरोप

किर्दत ने आरोप लगाया कि समय पर टेंडर प्रक्रिया न शुरू करने के पीछे नगरसेवकों और ठेकेदारों का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि नगरसेवकों द्वारा 20 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की खुलेआम चर्चा है, सत्ताधारी भाजपा, और ठेकेदारी श्री मिलीभगत से बिना टेंडर काम बाटे जा रहे हैं। सर्वदलीय नगरसेवक, पालिका प्रशासन

सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने कहा कि पुणे जैसे तेजी से बढ़ते पुणे शहर में सड़क और जल निकासी व्यवस्था को लेकर दीर्घकालिक योजना जरूरी है। पार्टी का आरोप है कि प्रशासन की देरी और कथित अनियमितताओं का सीधा असर नागरिकों पर पड़ रहा है।

किर्दत ने मांग की कि सड़क मरम्मत के सभी कार्य पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के जरिए कराए जाएं और गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की भी निगरानी करने की मांग की है।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी