पुणे सोलापुर हादसा (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune-Solapur Highway पर ईंधन टैंकर में आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Pune Solapur Highway पर ईंधन टैंकर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। दमकल की तेज कार्रवाई से 20,000 लीटर ईंधन विस्फोट से बचाया गया। बताया जा रहा है कि सुबह 9.20 बजे ईंधन टैंकर में आग लगी थी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लगभग 20,000 लीटर ईंधन ले जा रहे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। यह घटना हडपसर के पास शेवालवाडी चौक के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक टैंकर में 15,000 लीटर डीजल और 5,000 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। यदि आग थोड़ी देर और भड़कती, तो यह धमाके के साथ बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बन सकती थी। मगर फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते मामले को नियंत्रित कर लिया गया।

सुबह लगी थी ईंधन के टैंकर में आग

पुणे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 9:20 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पुणे-सोलापुर मार्ग पर एक ईंधन टैंकर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हडपसर, कालेपडल, बीटी कवडे रोड और खराड़ी फायर स्टेशन से फायर टेंडर और पानी के टैंकर तुरंत मौके के लिए रवाना किए गए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने देखा कि स्थानीय पुलिस पहले से ही सक्रिय हो चुकी थी और पूरे क्षेत्र में यातायात रोक दिया गया था। भारी विस्फोट की आशंका को देखते हुए दमकल दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों दिशाओं से पानी का छिड़काव शुरू किया, ताकि आग पेट्रोल और डीजल वाले मुख्य कम्पार्टमेंट तक न पहुंचे। तत्परता से की गई इस संयुक्त कार्रवाई के चलते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा