अवैध होर्डिंग्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

Pune मनपा ने अवैध फ्लेक्स पर जुर्माना 15 गुना बढ़ाया, राजनीतिक बैनर भी निशाने पर

PMC ने शहर में अवैध फ्लेक्स और बैनरों पर सख्ती बढ़ाते हुए जुर्माना 1,000 से बढ़ाकर 10,000–15,000 रुपये कर दिया है। आयुक्त नवल किशोर राम ने राजनीतिक फ्लेक्स पर भी समान कार्रवाई के निर्देश दिए।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे शहर में अनधिकृत फ्लेक्स और बैनरों के बढ़ते चलन पर लगाम लगाने के लिए पुणे मनपा ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। शहर की सुंदरता (सौंदर्यीकरण) और राजस्व हानि को रोकने के लिए, पीएमसी ने अब प्रति अवैध फ्लेक्स पर लगने वाले जुर्माने को 15 गुना तक बढ़ाने का फैसला किया है।

अब यह जुर्माना 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक करने का निर्णय लिया गया है, नियमों की अनदेखी करने वालों से इसे वसूला जाएगा, महानगर पालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने आकाश चिन्ह एवं लाइसेंस विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार राजनीतिक फ्लेक्सों पर भी समान रूप से प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने साफ किया कि आगामी मनपा चुनावों की पृष्ठभूमि में अनधिकृत पलेक्सों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आयुक्त नवल किशोर राम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, श्प्रति फ्लेक्स 1,000 रुपये के जुर्माने को बढ़ाकर 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये प्रति फ्लेक्स किया जाएगा।

साथ ही केवल राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी। नागरिकों का कहना है कि मनपा आयुक्त की यह नई और सख्त नीति स्पष्ट करती है कि अवैध विज्ञापन के संबंध में अब राजनीतिक संबद्धता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आयुक्त ने दिया निर्देश

सभी उल्लंघनकर्ताओं पर समान रूप से कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में राजनीतिक दबाव के कारण प्रभावी कार्रवाई अक्सर टल जाती थी, लेकिन अब आयुक्त का यह कड़ा रुख शहर को अवैध फ्लेक्स मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला