(फोटो सोर्स एएनआई)  
महाराष्ट्र

चिमूर में गरजे नरेंद्र मोदी, कहा- कांग्रेस खेल रही खतरनाक खेल, अब आदिवासियों को बांटकर करना चाहती है कमजोर

अपने आरोपों को लेकर दावा करते हुए पीएम ने कहा कि इस संबंध में एक पुराना विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है।

रीना पंवार

चिमूर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिन ही शेष हैं, जिसके चलते सभी दलों के बड़े नेता यहां चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिमूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार' की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिमूर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी।'' उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आरक्षण के विषय से चिढ़ती है। 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए गए थे।''

'कंग्रेस खेल रही खतरनाक खेल'

अपने आरोपों को लेकर दावा करते हुए पीएम ने कहा कि इस संबंध में एक पुराना विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है। रैली में उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या लगभग 10 प्रतिशत और कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई एसटी के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है, वह बिखर जाए। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है।''

आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।'' अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी। कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वह इस देश पर राज करने के लिए ही पैदा हुआ है। आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है।''

पीएम ने दोबारा जीत का किया दावा

रैली में मौजूद भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भारी बहुमत के साथ भाजपा नीत महायुति ही एक बार फिर सत्ता में बनी रहेगी। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी होगा। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने को लेकर मोदी ने कहा कि देश का एक संविधान सुनिश्चित करने में 7 दशक लग गए थे। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आप कांग्रेस और उसके सहयोगियों को कश्मीर में अनुच्छेद 370 लाने देंगे?'' इस दौरान उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बात की और कहा कि भाजपा नीत सरकार सोयाबीन किसानों को वित्तीय सहायता दे रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू