नरेन्द्र मोदी (सोर्स: एएनआई) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव में गूंजेगा हिंदुत्व का मुद्दा, PM मोदी बोले- हिंदुओं में फूट डाल रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नरम पड़े पीएम मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर एक बार फिर से पुराने अंदाज में तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं में फूट डालने का आरोप लगाया।

आकाश मसने

मुंबई: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त कामयाबी से बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हौसले बुलंद हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नरम पड़े पीएम मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर एक बार फिर से पुराने अंदाज में तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं में फूट डालने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘समाज को तोड़ने’ की इस कोशिश को राज्य की जनता नाकाम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की।आरोप लगाया कि मुसलमानों की जाति की बात आती है तो कांग्रेस चुप्पी साध लेती है लेकिन हिंदू समाज के मामले में वह चर्चा की शुरुआत जाति से ही करती है क्योंकि वह जानती है कि हिंदू जितना बंटेगा, उतना ही उसे लाभ होगा। इसलिए भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस इसी फार्मूले को लागू करती है।

कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की।

कांग्रेस की साजिश हुई नाकाम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हरियाणा के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने बता दिया है कि आज देश का मिजाज क्या है? कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। तो वहीं किसानों और नौजवानों को ‘भड़काने’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन उनकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं।

दलितों का आरक्ष्ण छीनना चाहती है कांग्रेस

पीमए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। उन्हें एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीन कर हिंदू वोट बैंक को बांटना चाहती है। हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा का रिकॉर्ड समर्थन किया तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने भी भरोसा जताया। हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वह अब कांग्रेस और अर्बन नक्सल के नफरत के षड्यंत्र का शिकार नहीं होने वाली है।

चुनाव से पहले महाराष्ट्र को 7600 करोड़ का महा गिफ्ट

  • नागपुर एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण और विस्तार
  • शिरडी एयरपोर्ट के लिए एक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण
  • 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन
  • इंफ्रास्ट्रक्टर से जुड़े इन दो अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत