पीएम मोदी 
महाराष्ट्र

जब पहली बार गांव में पहुंची बस...पीएम मोदी ने मन की बात में बताया महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का किस्सा

पीएम मोदी ने कहा कि बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है। लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात के 122वें एपिसोड का आज प्रसारण किया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है। लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची। इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ये जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।

योग की ओर बढ़ा आकर्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अब 1 महीने से भी कम समय बचा है, यह अवसर याद है कि अगर आप अब भी योग से दूर हैं तो इससे जुड़ेंगे। योग आपका जीवन जीने का साधन बदल देगा। 21 जून 2015 में योग दिवस की शुरुआत के बाद से ही इसका आकर्षण बढ़ रहा है।" POCSO एक्ट में होगा बदलाव! सहमति से बना ‘यौन संबंध’ अपराध की श्रेणी से होगा बाहर, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज कई महिलाएं ऐसी महिलाएं हैं जो भगवान के साथ ही आकाश की चोटी पर कर रही हैं, अब गांव की महिलाएं काम कर रही हैं और अपने खेत में नई क्रांति ला रही हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात पहला राज्य बना जहां महिलाओं को बड़े पैमाने पर वन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इन सभी ने आज जो परिणाम हम देख रहे हैं, उसमें योगदान दिया है। हमें वन्यजीव संरक्षण के लिए इसी तरह सजग और सतर्क रहना होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन