बांद्रा में गिरा इमारत का हिस्सा (सौजन्य-एक्स) 
महाराष्ट्र

बांद्रा में चॉल की इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे लोग, मची अफरा-तफरी

Part of chawl building collapsed in Bandra : बांद्रा में आज सुबह (18 जुलाई) चॉल की इमारत का एक हिस्सा गिर गया। अचानक से हुई इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है।

प्रिया जैस

Part of chawl building collapsed in Bandra : बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ है। बांद्रा में चॉल की इमारत का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हुए हैं, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मुंबई पुलिस ने बताया की खोज और बचाव अभियान जारी।

मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को कंट्रोल में लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक 12 लोगों को मलबे से निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

मुंबई के पूर्व बांद्रा में अचानक यह घटना आज सुबह 7:50 बजे हुई। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर विस्फोट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

इमारत का गिरा हिस्सा, देखें वीडियो

बांद्रा पूर्व में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने वाले स्थान के दृश्य।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम

मुंबई पुलिस के अनुसार, "बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने की घटना के बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 7.50 बजे सिलेंडर फटने से हुई। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।"

इससे पहले भी हो चुकी घटनाएं

यह हादसा एक बार फिर महाराष्ट्र में जर्जर और असुरक्षित इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। यह हालिया वर्षों में इमारत गिरने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले, 20 मई को महाराष्ट्र के कल्याण में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया था।

यह स्लैब सीधा नीचे तक धंस गया, जिससे इमारत के निचले मंजिलों में रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी।इसके अलावा, 27 जुलाई 2024 को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा