हिंतेंद्र ठाकुर और राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पालघर

Vasai-Virar Elections: 'ठाकुर' के गढ़ में 'राज' की एंट्री, MNS और BVA मिलकर लड़ेंगे चुनाव, रखी शर्त

Vasai Virar Corporation Polls: वसई-विरार चुनाव में बड़ा उलटफेर। राज ठाकरे की MNS और हितेंद्र ठाकुर की BVA का गठबंधन तय। क्या अकेले लड़ेंगे उद्धव ठाकरे? जानें 115 सीटों का पूरा समीकरण।

प्रिया जैस

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सभी नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को मतगणना की जाएगी। चुनावी तैयारियों के बीच वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVMC) को लेकर एक अहम राजनीतिक अपडेट सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने वसई-विरार मनपा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच BVA-MNS गठबंधन तय हो चुका है।

MNS के विस्तार की रणनीति

वर्तमान में वसई-विरार मनपा में MNS की कोई सीट नहीं है। ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने के उद्देश्य से MNS ने बहुजन विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन का रास्ता चुना है।

ठाकरे गुट के लिए शर्त

वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) इस चुनाव में अलग-अलग लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यदि ठाकरे गुट गठबंधन चाहता है और भाजपा व शिंदे गुट को बाहर रखना चाहता है, तो BVA ने शर्त रखी है कि उम्मीदवार BVA के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। इस शर्त पर MNS अगले दो दिनों में अंतिम फैसला ले सकती है।

वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का संरचना और आरक्षण

वसई–विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 29 वार्ड हैं और 115 सदस्यीय सदन का गठन होता है।

  • कुल सीटें: 115
  • महिलाओं के लिए आरक्षित: 58 सीटें
  • पुरुषों के लिए: 57 सीटें
  • अनुसूचित जाति (SC): 5 सीटें (इनमें 2 महिला)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 5 सीटें (इनमें 2 महिला)
  • जनरल कैटेगरी: 74 सीटें

गौरतलब है कि मनपा के कॉर्पोरेटर्स का कार्यकाल 28 जून 2020 को समाप्त हो गया था। इसके बाद विभिन्न कारणों से चुनाव टलते रहे, जिसके चलते अब तक प्रशासक राज लागू है।

वसई–विरार मनपा चुनाव 2015:

पार्टी विजयी सीटें
बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) 106
शिवसेना 5
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 1
कांग्रेस (INC) 0
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 0
अन्य / निर्दलीय 3
कुल 115

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO