वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पालघर

वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव

Vasai Virar MNC ने वर्ष 2026-27 के लिए 4,208.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar Municipal Budget 2026: शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वसई विरार मनपा ने वर्ष 2026-27 के लिए 4,208 करोड़ 99 लाख रुपये का महत्वाकांक्षी बजट सोमवार को पेश किया।

इस बजट को शहर में भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला बजट माना जा रहा है। इसमें आय बढ़ाने के लिए पानी शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया है। यह बजट 2 करोड़ 12 लाख रुपये के अधिशेष के साथ प्रस्तुत किया गया।

यह बजट मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी की ओर से स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी को सौंपा गया। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है।

आचोले में 400 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल

बजट में पानी आपूर्ति, सड़क, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण, खेल और पर्यटन विकास को प्रमुखता दी गई है। शहर की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए दिव्यांग पार्क, संविधान पार्क, बर्ड पार्क, रंगोली गांव, फूलों का गांव और मछुआरों का गांव इसके जैसी अनोखी संकल्पनाएं भी प्रस्तावित की गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र और बोलीज स्थित म्हाडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवाओं के लिए विकसित करने की योजना बनाई गई है। वहीं आचोले में 400 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, सोपारा अस्पताल में टीची कक्ष तथा आरोग्यवर्धिनी केंद्रों के विस्तार का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस बजट का मुख्य उद्देश्य वसई-विरार शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करना, नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और पानी आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि शहर का नियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

बजट का गहन अध्ययन करने मिलेगा समय

  • इस अवसर पर स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी, मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, मुख्य लेखा परीक्षक दिनकर जाधव, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी इंद्रजीत गोरे, उपमुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी मनोज पवार, लेखा अधिकारी मिलिंद पाटिल, स्थायी समिति के 16 सदस्य और सभी उपायुक्त उपस्थित रहे।
  • बजट पर चर्चा के बाद सभापति प्रवीण शेट्टी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को प्रशासन द्वारा प्रस्तुत बजट का गहन अध्ययन करने के लिए समय दिया जाएगा, जिसके बाद विकास के दृष्टिकोण से सक्षम मूल बजट को सामान्य सभा के समक्ष पेश किया जाएगा।

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: थोड़ी देर में मोदी-पुतिन वार्ता, UN चीफ, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान