वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पालघर

राजन नाइक के बयान से वसई-विरार राजनीति में हलचल, 3 फरवरी को होगा मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव

Maharashtra Local Body Elections: वसई-विरार मनपा चुनाव में बविआ को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद महापौर चुनाव निर्विरोध नहीं होगा। बीजेपी ने भी उम्मीदवार उतारकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar News In Hindi: हाल ही में संपन्न वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव में बहुजन विकास अघाड़ी (बविआ) ने 71 सीटें जीतकर एक बार फिर नगर निगम पर अपना दबदबा कायम किया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 43 सीटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कांग्रेस को केवल एक सीट मिली, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) भी एक सीट पर सिमट गई।

बविआ के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा था कि महापौर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध होगा। हालांकि, इस समीकरण को बदलते हुए बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला तय माना जा रहा है।

राजन नाइक के बयान से बढ़ी हलचल

बीजेपी विधायक राजन नाइक के एक बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि “महापौर चुनाव के दिन ही यह साफ होगा कि हमारी रणनीति क्या है।” इस बयान को बविआ की मजबूत स्थिति के बावजूद बीजेपी की सक्रिय भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पिछले चुनावों की हार के बाद बविआ की वापसी

गौरतलब है कि एक साल पहले हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने वसई-विरार क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया था। विधानसभा चुनावों में बविआ के तीनों विधायक हार गए थे। हालांकि, अब निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर बविआ ने अपनी राजनीतिक वापसी का दावा मजबूत कर लिया है।

3 फरवरी को होगा फैसला

वसई-विरार मनपा के महापौर और उपमहापौर का चुनाव 3 फरवरी को होगा। स्पष्ट बहुमत के बावजूद विपक्ष की रणनीति और संभावित राजनीतिक चालों को देखते हुए यह चुनाव अब केवल औपचारिक नहीं, बल्कि सियासी संदेश देने वाला मुकाबला बन गया है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज