आरएमसी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

Vasai Virar: नायगांव क्षेत्र में अवैध आरएमसी प्लांट पर सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे संदेह

Vasai Virar और नायगांव क्षेत्र में अवैध RMC प्लांट प्रदूषण और सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar Illegal RMC Plant News: नायगाँव-वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र और उससे सटे मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांट प्रशासन के लिए चुनौती और नागरिकों के लिए काल बन गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नायगांव स्थित मालजीपाड़ा, मधुवन और ससुनावघर क्षेत्रों में इन प्लांटों की संख्या सबसे अधिक है। ये प्लांट न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।

Vasai Virar बना प्रदूषण और बीमारियों का गढ़

इन अवैध आरएमसी प्लांटों से निकलने वाली सीमेंट की धूल और जहरीला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं। प्लांट से निकलने वाला सीमेंट युक्त पानी सीधे सड़कों पर बहा दिया जाता है, जिससे वहां कीचड़ और फिसलन पैदा होती है। यह दूषित पानी खुले नालों में छोड़े जाने के कारण आसपास के पेड़-पौधों और जल स्रोतों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। भारी-भरकम मिक्सर टैंकरों और रेत ढोने वाले वाहनों के निरंतर आवागमन से हाईवे की सर्विस रोड और मुख्य सड़कें जर्जर हो चुकी हैं।

शॉर्टकट के चक्कर में 'रॉन्ग साइड' का सहारा

  • विकास कार्यों की आड़ में चल रहे इन कारखानों के चालक समय और ईंधन बचाने के चक्कर में नियमों को ताक पर रख रहे है।
  • मालजीपाड़ा और ससुनावधर इलाकों में फ्लाईओवर होने के बावजूद, चालक घूमकर जाने के बजाय सीधे विपरीत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं।

कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

शिकायतें मिलने पर प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई का दावा तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ये प्लांट फिर से सक्रिय हो जाते हैं। राजमार्ग पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे सड़कें पहले ही संकरी हैं। ऐसे में तेज रफ्तार डंपर और आरएमसी मिक्सर जब सामने से आते हैं, तो दुर्घटना की आशंका शत-प्रतिशत बढ़ जाती है। - स्थानीय नागरिक

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब

23 दिन, न खाना-पीना और सिर्फ नींबू पानी... इमरजेंसी के बाद PM नरेंद्र मोदी के संघर्ष मा गुजरात लिखने की कहानी