Vasai Virar में गैस सिलेंडर की किल्लत, हफ्तों बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

LPG Delivery Issue Virar: विरार क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कमी से लोग परेशान हैं। बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और विरोध बढ़ता जा रहा है।
vasai-virar-gas-cylinder-shortage-consumer-protest-agency
LPG सिलेंडर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vasai Virar Gas Cylinder Shortage: विरार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बुकिंग के हफ्तों बाद भी सिलेंडर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है।

हर सुबह एवरशाइन स्थित दीपशिखा प्री-स्कूल के पास 'साईराज गैस एजेंसी' पर ग्राहकों का भारी जमावड़ा और आक्रोश देखने को मिला। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं, चूल्हा ठंडा

क्षेत्र में आलम यह है कि 10 से 15 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी विद्या विजय पवार ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा मैंने 14 तारीख को ही सिलेंडर बुक किया था, लेकिन वह आज तक नहीं पहुंचा। हमारा परिवार बड़ा है और एक सिलेंडर मुश्किल से 20-22 दिन चलता है। पिछला सिलेंडर 17 फरवरी को मिला था, जो अब खत्म हो चुका है। समझ नहीं आ रहा कि खाना कैसे बनेगा। सरकार और प्रशासन को इस गंभीर स्थिति पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। स्थानीय निवासी विद्या विजय पवार

Vasai Virar में गैस एजेंसी का अडियल रवैया

किल्लत के बीच गैस एजेंसियों का रवैया भी ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उपभोक्त्ता संतोष गोपाल राउत ने बताया कि उनका सिलेंडर सात दिन पहले खत्म हो चुका है।

बार-बार संपर्क करने पर एजेंसी से संतोषजनक जवाब मिलने के बजाय यह कहा जाता है कि स्टॉक कम है, अगर जरूरत है तो खुद ऑफिस आकर ले जाइए। इसके अलावा, सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को घंटों धूप में कतारों में खड़ा रखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com