तलासारी पुलिस थाना और डाकघर (सोर्स-सोशल मीडिया)
पालघर

सहेली के साथ घूमने गई 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार; पालघर के तलासारी में डाक बंगले के अंदर हैवानियत

Palghar Post Office Case Gangrape: 2026: पालघर के तलासारी में 19 साल की लड़की से बंद पड़े डाक बंगले में गैंगरेप। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 3 की तलाश जारी। 6 लोगों ने की हैवानियत।

अनिल सिंह

Palghar Post Office Case Gangrape Talasari: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासारी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। अपनी सहेली के साथ सैर पर निकली 19 वर्षीय एक युवती को डरा-धमकाकर छह बदमाशों ने एक बंद डाक बंगले के भीतर बंधक बनाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

इस घटना के बाद तलासारी समेत पूरे पालघर जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय बानी हुई है। 

बाइक सवार 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ तलासारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खड़ी थी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 6 अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने पीड़िता और उसकी सहेली को धमकाया और जबरन पास में स्थित एक वीरान व बंद पड़े डाक बंगले में घसीट ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दरिंदगी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

3 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता तुरंत तलासारी पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पालघर पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर नामजद 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी 3 फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

घटना से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा

राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट घटी इस भयावह घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और महिला संगठनों में गहरा असंतोष है। लोगों ने मांग की है कि सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। तलासारी पुलिस का कहना है कि बाकी बचे तीनों आरोपियों को भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम