पालघर का आरोपी 24 साल बाद गिरप्तार 
महाराष्ट्र

पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद यूपी से गिरफ्तार; किराए को लेकर यात्री की कर दी थी हत्या

पालघर हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

सोनाली चावरे

पालघर: जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मामू उर्फ ​​छोटे उर्फ ​​बाबून ओमप्रकाश श्रीसाहूनी दिवाकर (50) के रूप में हुई है। उसे यूपी के कानपुर शहर से पकड़ा गया है। आरोपी मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (46) व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था।

बता दें कि करीब 24 साल पहले यानी की 14 जनवरी 2001 की रात ​​बाबून ओमप्रकाश ने विरार इलाके में धारदार हथियार से अली के पेट पर कई वार किये थे। मौके पर ही अली की मौत हो गई थी।

बकाया किराया को लेकर विवाद

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि इसके बाद विरार पुलिस ने हारून अली, मुस्तकीन अली सैयद और ​​बाबून ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपराध के पीछे का मकसद बकाया किराया न चुकाने को लेकर विवाद था। मोहर्रम अली बाबून के ऑटोरिक्शा में अकसर यात्रा करता था लेकिन कथित तौर पर किराया नहीं देता था। बल्लाल ने कहा कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने मोहर्रम अली पर चाकू से हमला कर दिया।

सैयद को शुरुआत में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन ​​बाबून ओमप्रकाश भागने में कामयाब रहा। 24 साल तक आरोपी फरार रहा। 24 साल बाद किसी को ढूंढ़ना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में मामले की फिर से जांच शुरू की।

मदन बल्लाल ने कहा, हमने उस समय से ऑटोरिक्शा चालकों की पहचान करना शुरू किया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड से उनकी जांच की। इसके बाद हमने आरोपी के बेटे और भतीजे से मिले फोन नंबरों का विश्लेषण किया और जांच शुरु की। जांच में हमें आरोपी की लोकेशन का पता चला। लोकेशन कानपुर के पहाड़पुर में दिखा रही थी। अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई। कई दिनों की निगरानी के बाद कानपुर पुलिस की मदद से आरोपी को हामिदपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान