Reprsentative Image 
महाराष्ट्र

शिंदे गुट के MLA प्रकाश सुर्वे का महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल, दो युवक गिरफ़्तार

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इससे हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट के विधायक और महिला का प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) और महिला नेता का आपत्तिजनक वीडियो (objectionable video) इंटरनेट पर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ़्तार किए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नेता का वीडियो वायरल करने के सिलसिले में उन्हें पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार दहिसर पुलिस ने शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे (शिंदे गुट) और एक महिला नेता का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। आईपीसी की धारा 354,509,500,34 और 67 एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

https://twitter.com/ANI/status/1634808449379840000

शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे और विधायक प्रकाश सुर्वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली में शामिल हुए। इस रैली के शीतल म्हात्रे और प्रकाश सुर्वे के वीडियो को फोटोशॉप कर अश्लील टेक्स्ट के साथ वायरल कर दिया गया है। शीतल म्हात्रे और प्रकाश सुर्वे के इस वीडियो में अश्लील सामग्री लिखी हुई थी और यह वायरल हो गई। इस वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद शिवसैनिकों ने रोष जताया ह। शिवसैनिक तुरंत दहिसर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए