नितिन गडकरी का छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर बड़ा बयान (सोर्स-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नितिन गडकरी का छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर बड़ा बयान, कहा- '...तो नहीं गिरती मुर्ति'

नितिन गडकरी ने कहा कि समुद्र तट पर कोई भी निर्मान करने से पहले स्टेनलेस स्टील उपयोग करना आवश्यक है। स्टेनलेस स्टील को जंग नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती। 

किर्तेश ढोबले

मुंबई/नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रही है। इस बीच, नितिन गडकरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि समुद्र तट पर कोई भी निर्मान करने से पहले स्टेनलेस स्टील उपयोग करना आवश्यक है। स्टेनलेस स्टील को जंग नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती।

नितिन गडकरी ने क्या कहा?

दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि में पिछले तीन साल से प्रयास कर रहा हूं कि तटिय क्षेत्र में बनने वाले फ्लाईओवरों में स्टेनलेस स्टील को उपयोग किया जाए। गडकरी ने कहा कि जब मैंने मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनाए, तब मैं एक व्यक्ति के साथ चल रहा था। उस दौरान उन्होंने मुझे दिखाया कि फ्लाईओवर के इस्तेमाल के लिए स्टील पावडर का इस्तेमाल किया गया था। उनका दावा था कि इस पावडर कोटिंग से लोहे पर जंग नहीं लगेगी। हालांकि लेकिन फ्लाईओवर में किए गए लोहे में जंग लग गया। गडकरी ने कहा कि अब मुझे लगता है कि तटीय इलाकों से 30 किमी के भीतर के क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए केवल स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो यह मुर्ति नहीं गिरती।

जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

पुलिस ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। लुकआउट सर्कुलर किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों या समुद्री बंदरगाहों जैसी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों की जांच के लिये जारी किया जाता है। इस मामले को लेकर मालवण पुलिस ने आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आप्टे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मालवण पुलिस ने अब उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप