केवल 8 घंटे ही गाड़ी चलाएंगे ड्राइवर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, केवल 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे ड्राइवर, जल्द आएंगे नियम

अमरावती में एक ड्राइविंग स्कूल के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में भारत पेट्रोल और डीजल को बाहर करने जा रहा है। मैंने यही फैसला किया है। आने वाले समय में ट्रांसपोर्टेशन के तरीके में भी बदलाव होने जा रहा है।

किर्तेश ढोबले

अमरावती: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल डीजल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने देश से पेट्रोल डीजल वाली गाड़ियों को खत्म करने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने हर साल देश में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी टिप्पणी की।

अमरावती में एक ड्राइविंग स्कूल के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में भारत पेट्रोल और डीजल को बाहर करने जा रहा है। मैंने यही फैसला किया है। आने वाले समय में ट्रांसपोर्टेशन के तरीके में भी बदलाव होने जा रहा है। मेलघाट जैसे इलाकों में ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर शुरु करना महत्वपूर्ण था। देश में ड्राइवरों की कमी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह नियम बनाया जाएगा कि ड्राइवर केवल 8 घंटे ही गाड़ी चलाएगा।

भारत होगा नंबर 1

हमारे देश में 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाली ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री है। यह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गडकरी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नंबर वन होगा। देश में किसानों को समृद्ध करने के लिए इथेनॉल नीति लाई गई, इससे अर्थव्यवस्था 2 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।

गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट सेक्टर बदल रहा है। सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन और इसके उपर के गाड़ियां चलेगी। उन्होंने कहा कि जब मुंबई-पुणे हाईवे बनाने का मौका मिला था, उस समय मैंने कहा था कि दो घंटे में पुणे से मुंबई जा सकते है।लेकिन मेरा मजाक उड़ाया गया। लेकिन वास्तविकता आप देख ही रहे है। लोग दो घंटे में मुंबई से पुणे का सफर तय कर सकते हैं।

गडकरी ने कहा कि भारत में जल्द ही 400 इथेनॉल पंप लॉन्ट करने की योजना है। इथेनॉल के इस्तेमाल से परिवहन सस्ता हो जाएगा। गडकरी ने कहा कि देश में बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नए नियम लाए जाएंगे। जिसके बाद से कोई भी ड्राइवर 8 घंटे से ज्यादा गाड़ी नही चला पाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ड्राइवरों की सही जांच होनी चाहिए और उसके बाद ही उन्हें लाइसेंस दिया जाना चाहिए। लाइसेंस देने में कोई धाखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। एक ड्राइवर पर कई जिंदगियां निर्भर होती हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा