गाजा सीजफायर पर शरद पवार का बड़ा बयान 
महाराष्ट्र

गाजा सीजफायर पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- आज देश का नेतृत्व जिनके हाथ में है, वो ऐसे मुद्दों पर...

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने गाजा सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहने का भारत का फैसला उसकी विदेश नीति के मुताबिक नहीं है।

सोनाली चावरे

मुंबई: एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भारत के गाजा संघर्ष विराम मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी का युग रहा हो या नेहरू का या उसके बाद का दौर, हमेशा भारत की छवि इस मुद्दे पर एक अलग रुख अपनाने और मानवता की रक्षा करने वाले के रूप में रही है।

शरद पवार ने आगे कहा कि कल ही संयुक्त राष्ट्र में इस विषय पर प्रस्ताव रखा गया। जब कट्टरपंथियों के खिलाफ स्टैंड लेना जरूरी था, तब भारत ने तटस्थता स्वीकार की। उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से आज देश का नेतृत्व जिनके हाथ में है, वो ऐसे मुद्दों पर देश की स्पष्ट नीति दुनिया के सामने नहीं रखते है। इसके कारण दुनिया के एक बड़े वर्ग के मन में भारत के बारे में गलतफहमी पैदा हो रही है और हमेशा होती ही रहेगी।

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि गाजा संघर्ष विराम मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहने का भारत का फैसला उसकी विदेश नीति के मुताबिक नहीं है। इससे ग्लोबल स्तर पर देश के बारे में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। भारत ने UN में गाजा में 'तत्काल, बिना शर्त और स्थायी' युद्ध विराम की मांग करने वाले प्रस्ताव पर मतदान से खुद को दूर रखा है।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत