प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

येवला में अजीत पवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब; नेताओं ने साझा किए संस्मरण

Yeola All-Party Tribute: उपमुख्यमंत्री स्व. अजीत पवार के निधन पर येवला में सर्वदलीय शोकसभा आयोजित हुई। नेताओं ने उनके विकास कार्यों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अंकिता पटेल

Yeola Condolence Meeting: येवला राज्य के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार के आकस्मिक निधन से पूरा महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में, येवला तहसील में भी एक भव्य सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) द्वारा माधवराव पाटिल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस सभा में राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर विभिन्न दलों के नेता और भारी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

शोकसभा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एड. माणिकराव शिंदे ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, राजनीतिक रूप से हम शरदचंद्र पवार जी के गुट में भले ही हों, लेकिन अजीत दादा के साथ हमारे पारिवारिक और बेहद करीबी संबंध थे।

उन्होंने येवला तहसील के विकास के लिए निधि आवंटन में कभी भेदभाव नहीं किया। उन्हीं के सहयोग से तहसील के कई वर्षों से लंबित कार्य पूर्ण हो सके हैं।

बाजार समिति के नामकरण का प्रस्तावः अजीत दादा द्वारा तहसील के किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, एड। माणिकराव शिंद ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा।

पुरानी यादों को किया साझा

उन्होंने मांग की कि येवला कृषि उपज बाजार समिति का नाम बदलकर 'स्वर्गीय अजीत दादा पवार' रखा जाए और समिति परिसर में उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, शिवसेना के युवा नेता कुणाल दराडे ने इस प्रस्ताव का समयेंन किया और दादा के साथ जुड़ी पुरानी यादों को साइत करते हुए इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह किया।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना