नासिक

शहर के भवन निर्माण श्रमिकों रैली निकाल कर विश्व मजदूर और महाराष्ट्र दिवस मनाया

शेख चांद

नाशिक : मनमाड शहर (Manmad City) के भवन निर्माण गवंडी, मजदुर (Laborers) और मेहनतकस्त श्रमिकों (Hard Working Workers) ने रैली (Rally) निकालकर विश्व मजदुर (Vishwa Mazdoor) और महाराष्ट्र दिन मनाया (Maharashtra Day Celebrated)। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुवे थे। एक ओर भवन निर्माण श्रमिकों को मजदुर और महाराष्ट्र दिन याद रहा लेकिन जिस मनमाड को श्रमिकों के शहर के नाम से जाना जाता है वंहा अन्य किसी भी मजदूर संगठन द्वारा एक भी सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नहीं किये जाने से लोगो ने आश्चर्य व्यक्त किया। 

एक मई विश्व मजूदर दिन के रूप में मनाया जाता है वंही इस दिन को महाराष्ट्र दिन भी मनाया जाता है इस अवसरपर शहर के भवन निर्माण श्रमिक संघ के अध्यक्ष हारून भाई पठान (President Haroon Bhai Pathan) के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुयी मजदुर संपर्क कार्यालय के पास पहुचने के बाद उसका समापन किया गया। रैली में बालासाहेब चांडे, हेमराज दुग्गड, अक्षय उफाडे, जिभाऊ व्हडगर, प्रवीण कांबले, कैलाश शिंदे, प्रवीण जाधव समेत बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुवे थे। मनमाड को राज्य में श्रमिकों के शहर के रूप में जाना जाता है यंहा भारतीय खाद्य निगम का एशिया में दूसरे नंबर का माना जानेवाला अनाज भण्डारण डेपो है। भुसावल डिव्हिजन (Bhusaval Division) में महत्वपूर्ण मन जानेवाला रेलवे का जंक्शन स्टेशन के अलावा रेलवे ब्रिजो का निर्माण करने के लगनेवाली सामुग्री बनाये जाने का वर्क शॉप है। शहर के समीप भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम आदी कंपनीयो की ईंधन परियोजनाये क्रियान्वित है। नगर परिषद, बाजार समिति समेत विभिन्न सरकारी कार्यलय यंहा है इन सभीमें हजारो लोग नौकरी और काम करते है। कर्मियों को समस्या और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाली कई कामगार संगठन भी कार्यरत है इसके बावजूद शहर में विश्व मजूदर दिवस और महाराष्ट्र दिन के मौकेपर किसी भी तरहा का कार्यक्रम आयोजित नही किये जाने के कारण कर्मियों ने नाराजी जताई है। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO