जेल से चुनाव लड़ेंगे भाजपा के पूर्व पार्षद उद्धव निमसे 
नासिक

जेल से चुनाव लड़ेंगे भाजपा के पूर्व पार्षद उद्धव निमसे, जमानत सुनवाई 29 दिसंबर तक टली

Uddhav Nimse: हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा के पूर्व पार्षद उद्धव निमसे को जिला अदालत ने आगामी नाशिक मनपा चुनाव के लिए जेल से ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी, जबकि उनकी जमानत सुनवाई 29 दिसंबर तक टली।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Elections: हत्या के मामले में जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पार्षद और संदिग्ध आरोपी उद्धव निमसे को जिला अदालत ने शुक्रवार 26 दिसंबर को जेल से ही आगामी मनपा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। हालांकि, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब 29 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है, जिससे उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

धोत्रे गुट का कड़ा विरोध

राहुल संजय धोत्रे की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे उद्धव निमसे लगातार जमानत के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने 7 नवंबर को जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसकी नियमित सुनवाई 14 नवंबर से चल रही है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में धोत्रे गुट और उनके वकीलों ने निमसे की जमानत का पुरजोर विरोध किया। इससे पहले मंगलवार को हुई बहस के दौरान धोत्रे गुट ने न्यायाधीश पर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला मुख्य जिला न्यायाधीश तक पहुंचा था।

अदालत का फैसला

एडवोकेट मनोज पिंगले ने जानकारी दी कि अदालत ने तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद निमसे को जेल में रहते हुए आगामी मनपा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने और चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेल में रहते हुए उद्धव निमसे और उनके समर्थक अपनी चुनावी रणनीति को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

जगदीश पाटिल की मुश्किलें बरकरार

वहीं, फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद भाजपा के अन्य पूर्व पार्षद जगदीश पाटिल को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर भी शुक्रवार को फैसला आना था, लेकिन अदालत ने इसे 29 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। जमानत टलने से पाटिल की चुनावी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र