प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों के काम को रफ्तार; 1 फेज में 7.55 करोड़ का टेंडर

Nashik Kumbh Preparation: त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव के बाद अखाड़ों के विकास कार्य शुरू हो गए हैं। पहले चरण में 10 अखाड़ों के लिए 7.55 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

अंकिता पटेल

Tryambakeshwar Akhara Development: त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव खत्म होते ही यहां के दस अखाड़ों का काम शुरू हो गया है। पहले फेज में नगर पालिका ने यहां के अखाड़ों के काम के लिए 7.55 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।

पता हो कि अगस्त 2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेला लग रहा है। त्र्यंबकेश्वर में कुल दस अखाड़े हैं। इन अखाड़ों के प्रमुख महंतों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 5-5 करोड़ रुपये की मांग की थी।

उन्होंने यह मांग मान ली और हर अखाड़े को फंड देने पर सहमति जताई। इसके मुताबिक, पहले फेज में हर अखाड़े को करीब 72 से 78 लाख रुपये का काम दिया गया है। इसमें टॉयलेट ब्लॉक, धार्मिक झंडे और सीमेंट की सड़कें बनाई जाएंगी।

अखाड़े के लिए स्वीकृत फंड

क्रमांक अखाड़े का नाम स्वीकृत फंड (रुपये)
1 पुराना अखाड़ा ₹78,12,816
2 महानिर्वाणी अखाड़ा ₹72,60,140
3 अटल अखाड़ा ₹75,29,279
4 निरंजनी अखाड़ा ₹73,56,380
5 आनंद अखाड़ा ₹74,29,056
6 आवाहन अखाड़ा ₹74,88,133
7 अग्नि अखाड़ा ₹77,65,644
8 निर्मल अखाड़ा ₹76,42,590
9 नया उदालस अखाड़ा ₹75,52,047
10 बड़ा उदालस अखाड़ा ₹77,16,635

पुराने अखाड़े को सबसे अधिक फंड

सबसे ज्यादा 87 लाख 12 हजार रुपये का काम पुराने अखाडे के लिए किया जाएगा, त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका के कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट ने ई-टेंडर जारी किया है, जिसे 13 से 20 जनवरी तक शाम 4 बजे तक भरा जा सकता है।

राहुल पाटिल ने बताया कि काम के लिए प्री-टेंडर मीटिंग 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे नगर पालिका कार्यालय में होगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए