Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela Preparation ( Source: Social Media ) 
नासिक

सिंहस्थ से पहले प्रशासन सतर्क, कुंभ की तैयारी पर फोकस, त्र्यंबकेश्वर घाट से लेकर सड़क तक DM का निरीक्षण

Nashik Kumbh Development Works: सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारी के तहत त्र्यंबकेश्वर में विकास कार्य तेज हो गए हैं। जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश।

अंकिता पटेल

Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela Preparation: अगले वर्ष त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, बुधवार दोपहर जिलाधिकारी प्रसाद ने त्र्यंबकेश्वर का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

इस अवसर पर नगराध्यक्षा त्रिवेणी तुंगार, अतिरिक्त आयुक्त कमलाकर रणदिवे, तहसीलदार जाधव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने निम्नलिखित प्रमुख स्थलों का जायजा लिया।

नदी पर बन रहे नए घाटों के निर्माण की प्रगति देखी। घाट के समीप डीपी रोड का निर्माण और प्रस्तावित दर्शन पथ की रूपरेखा समझी। नगर परिषद के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थल का निरीक्षण किया।

किसानों से संवाद और मुआवजे का भरोसा

निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी नै उन किसानी से भी आत्मीय संवाद साधा जिनकी भूमि इन विकास परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने किसानों की शंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया, गोदावरी घाट और सहक निर्माण में जिन किसानों की जमीन जा रही है।

उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन पूर्ण प्रयास करेगा, इस दौरान स्थानीय पार्षदों ने भी विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में कुंभमेले की तैयारियों की गति और बढ़ाई जाएगी ताकि समय रहते सभी बुनियादी सुविधाएं चाक-चौबंद की जा सके।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी