त्र्यंबकेश्वर में EVM सील करते अधिकारी (फोटो नवभारत) 
नासिक

त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद चुनाव के लिए EVM तैयार, स्ट्रॉन्ग रूम में उम्मीदवारों की मौजूदगी में सीलिंग

Nashik News: त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव से पहले मतदान मशीनों पर मतपत्र चिपकाने और सीलिंग की प्रक्रिया उम्मीदवारों की मौजूदगी में पूरी की गई। सभी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी गईं।

आकाश मसने

Trimbakeshwar Election Evm Sealing: नासिक जिले की त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान से पहले ईवीएम की तैयारी और सीलिंग की पूरी प्रक्रिया 28 नवंबर को संपन्न हुई। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार गणेश जाधव तथा नगर पालिका मुख्याधिकारी राहुल पाटील के मार्गदर्शन में की गई। चुनाव में खड़े उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।

पालिका सभा-गृह में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान भारी भीड़ देखी गई। अधिकारियों ने चुनाव से पहले की प्रत्येक तकनीकी और सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी की। मतदान यंत्रों को बैटरी से जोड़कर सक्रिय किया गया, उनमें पूर्व डेटा न होने की पुष्टि की गई, फिर मतपत्रों को संबंधित बैलट यूनिट पर चिपकाया गया। अंत में यंत्रों को सीलबंद कर उम्मीदवारों और अधिकारीयों के हस्ताक्षर लिए गए।

EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा

मतदान यंत्रों को 27 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। प्रक्रिया के बाद इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया, जहां सीसीटीवी सिस्टम निरंतर कार्यरत है। स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश केवल अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान पत्र के आधार पर दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी हो गई है।

त्र्यंबकेश्वर चुनाव में नगराध्यक्ष सहित 10 वार्डों के 19 सदस्यों के लिए मतदान होना है। प्रत्येक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र और प्रत्येक केंद्र पर दो बैलट यूनिट रखे जाएंगे। तीन अलग-अलग रंगों के मतपत्र इन बैलट यूनिट्स पर लगाए गए हैं। नगराध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग, वार्ड 'अ' के लिए सफेद रंग और वार्ड 'ब' के लिए हल्का आसमानी रंग। प्रत्येक मतदाता को तीन वोट देने होंगे। एक नगराध्यक्ष पद के लिए, एक वार्ड 'अ' और एक वार्ड 'ब' के लिए।

मतदाता निर्धारित बूथों पर जाकर संबंधित बटन दबाकर वोट कर सकेंगे। वार्डवार मतदान केंद्र पहले ही घोषित किए जा चुके हैं और प्रशासन का दावा है कि चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस प्रकार, निर्वाचन विभाग त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा व तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान