त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

नासिक-त्र्यंबकेश्वर मंदिर 16October से बंद, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी और ASI के संरक्षण कार्य के कारण अस्थायी रोक

Nashik Trimbakeshwar Temple Temporary Closure: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सिंहस्थ कुंभ से पहले ASI संरक्षण कार्य करेगा। मंदिर 15-16 अक्टूबर से अस्थायी रूप से बंद हो सकता है।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ASI करेगा संरक्षण एवं संवर्धन कार्य।

  • सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले ऐतिहासिक धरोहर को मजबूत करने पर जोर।

  • 15-16 अक्टूबर से अस्थायी बंदी की तैयारी।

  • पालकमंत्री गिरीश महाजन ने दौरे के दौरान दी जानकारी।

  • मंदिर बंद रहने की अंतिम तारीख और अवधि की आधिकारिक घोषणा बाकी।

Nashik Trimbakeshwar Temple Simhastha Kumbh Mela: नासिक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर में संरक्षण कार्य कराया जाना है, जिसके चलते इसे अक्टूबर के मध्य से कुछ समय के लिए बंद रखा जा सकता है।

पालकमंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मंदिर के आंतरिक संरक्षण एवं संवर्धन का काम करेगा। हालांकि, मंदिर बंद रखने की अंतिम तारीख और अवधि अभी तय नहीं हुई है।

ASI करेगा मंदिर का संरक्षण कार्य

त्र्यंबकेश्वर आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से मंदिर के भीतर संरक्षण कार्य कराया जाएगा।

कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर को अस्थायी रूप से बंद रखने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बंदी 15-16 अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

पालकमंत्री गिरीश महाजन ने दी जानकारी

प्रदेश के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने त्र्यंबकेश्वर दौरे के दौरान बताया कि मंदिर के आंतरिक संरक्षण एवं संवर्धन का काम समय पर पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि काम की आवश्यकता को देखते हुए मंदिर बंद रखने की अंतिम अवधि जल्द तय की जाएगी।

तारीख निर्धारित होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक घोषणा की जाएगी। ऐसे में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को यात्रा से पहले मंदिर प्रशासन की सूचना पर ध्यान देना चाहिए।

सिंहस्थ कुंभ से पहले तैयारियों पर जोर

आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर में बुनियादी सुविधाओं के विकास और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी संरक्षण कार्य को लेकर आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए हैं।

मंदिर बंद रहने की अवधि, कार्य शुरू होने की तारीख और दर्शन दोबारा शुरू होने के समय को लेकर अंतिम जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?