महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में तीन पत्रकारों पर हमला, मंत्री भुजबल ने कार्रवाई का दिया निर्देश 
नासिक

महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में तीन पत्रकारों पर हमला, मंत्री भुजबल ने कार्रवाई का दिया निर्देश

त्र्यंबकेश्वर में एंट्री फीस विवाद के बाद पत्रकारों पर लाठी से हमला हुआ। एक गंभीर रूप से घायल। मंत्री छगन भुजबल ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: महाराष्ट्र में मंदिर नगरी त्र्यंबकेश्वर में शनिवार को वाहन के प्रवेश शुल्क के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद विभिन्न समाचार चैनलों के तीन पत्रकारों पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक को गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना तब हुई जब पत्रकार योगेश खरे (ज़ी न्यूज़ तास), किरण ताज़ने (पुढारी न्यूज़), अभिजीत सोनवणे (साम टीवी), और कुछ अन्य लोग आगामी कुंभ मेले के संबंध में संतों की एक बैठक को ‘कवर' करने के लिए त्र्यंबकेश्वर जा रहे थे।

ठेकेदार के कर्मियों ने किया हमला

एक अधिकारी ने कहा,‘‘शहर में प्रवेश करते समय, त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद द्वारा नियुक्त किये गये ठेकेदार के कर्मियों ने उनके वाहन को रोका और उनसे अनिवार्य प्रवेश शुल्क देने के लिए कहा। इस पर बहस हुई, जिसके बाद लाठियों और छतरियों से हमला किया गया।''

राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। भुजबल ने एक निजी अस्पताल में एक पत्रकार से मुलाकात की। त्र्यंबकेश्वर के एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। -एजेंसी इनपुट के साथ

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज