Trimbakeshwar Temple (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
नासिक

सप्ताहांत पर उमड़ी भारी भीड़, ढाई हजार रुपये के टिकट से देवस्थान को 65 लाख से अधिक का राजस्व

Trimbakeshwar Temple: सप्ताहांत की छुट्टियों के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस योजना से अब तक मंदिर ट्रस्ट को 65 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

आंचल लोखंडे

VIP Darshan Ticket: शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण प्रसिद्ध तीर्थस्थल त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा शुरू की गई ढाई हजार रुपये की अर्जेंट दर्शन यानी ब्रेक दर्शन टिकट योजना को वीआईपी श्रद्धालुओं का भारी प्रतिसाद मिल रहा है।

भीड़ का आलम यह था कि उत्तर द्वार पर बना बैरिकेड्स मंडप पूरी तरह भर गया और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सड़क तक आ पहुंचीं। मंदिर प्रशासन द्वारा मंडप के भीतर पीने के पानी और कूलर की व्यवस्था की गई है, लेकिन कतार लंबी होने के कारण कई श्रद्धालुओं को मंडप के बाहर चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा।

मजबूरी बनी वीआईपी टिकट का आधार

परिसर में भीड़ को देखते हुए कई बड़े परिवारों में इस बात की चर्चा सुनी गई कि समय की कमी के कारण पूरा परिवार सामान्य कतार में नहीं लग सकता। ऐसे में परिवार के कम से कम एक या दो सदस्यों को ढाई हजार रुपये का प्रीमियम टिकट दिलाकर दर्शन के लिए भेजा जा रहा है, जबकि बाकी सदस्य बाहर इंतजार कर रहे हैं।

त्र्यंबकेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, ब्रेक दर्शन से बंपर कमाई

समय की कमी और भारी भीड़ के कारण लोग इस महंगी टिकट योजना का विकल्प चुनने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार, जब से यह ब्रेक दर्शन योजना शुरू की गई है, तब से बेहद कम समय में ही त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट को 65 लाख रुपये से अधिक की आय हो चुकी है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मंदिर प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह