Nashik Suhas Kande Allegations Bhujbal Row: नासिक महाराष्ट्र की राजनीति में कांदेद-भुजबल का पुराना विवाद एक बार फिर उबाल पर है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक सुहास कांदे ने गुरुवार को मुंबई स्थित विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर जोरदार आंदोलन किया। कांदे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निकाली गई करीब 4 हजार करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इस पूरी प्रक्रिया में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
आंदोलन के दौरान विधायक सुहास कांद ने राज्य सरकार के सामने अपनी मांगें स्पष्ट रूप से रखीं भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते संबंधित निविदा प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। कांदे ने विशेष रूप से समीर भुजबल की इस निविदा प्रक्रिया में संलिप्तता की गहन जांच कराने की मांग की है।
विधायक कांदे और भुजबल परिवार के बीच टकराव का इतिहास काफी पुराना और गहरा है। यह राजनीतिक रंजिश मुख्य रूप से नांदगांव और येवला विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी है सुहास कांदे ने 2019 में पंकज भुजबल और 2024 के चुनाव में समीर भुजबल को हराकर उन्हें चुनावी पटखनी दी थी।
यह भी पढ़ें:- 250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
येवला क्षेत्र छगन भुजबल का गढ़ रहा है, जबकि उससे सटे नांदगांव क्षेत्र में कांदे की बढ़ती सक्रियता और भुजबल परिवार को दी गई चुनावी मात ने दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है।