नासिक

स्मार्ट सिटी अधिकारी की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामला

अमन दुबे

नाशिक : पाइप लाइन (Pipeline) खुदाई का काम करते समय हुए वाद-विवाद (Debate) में स्मार्ट सिटी (Smart City) के अधिकारी की पिटाई (Beating) का मामला सामने आया है। पाटिल गली बुधवार पेठ में हुई इस घटना की शिकायत भद्रकाली पुलिस स्टेशन (Bhadrakali Police Station) में अपराध दर्ज किया गया है। 

स्मार्ट सिटी अधिकारी स्वप्निल शिवाजी दानवरे (28) अपनी कंपनी के कर्मचारियों म्हसोबा मंदिर शेजरी, पाटिल गली, बुधवार पेठ में पाइप लाइन खुदाई का काम देख रहे थे, तभी संदेश देवरे, सुशांत शेलार, नंदन भास्कर, अक्षय दाते, अभय खाड़े समेत कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दानवरे को अपशब्द कहे।  देखते-देखते बात बहुत बिगड़ गई और उन लोगों ने स्मार्ट सिटी अधिकारी की जोरदार पिटाई कर दी। 

घटना में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में भद्रकाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सी. पी. सपकाले कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- ‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!