Nashik Employment Fair: क्रांतिवीर वसंतराव नारायणराव नाइक शिक्षण प्रसारक संस्था के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा सिन्नर इंडस्ट्रियल एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में और महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के सहयोग से भव्य 'रोजगार महाकुंभ' का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल को सिन्नर तहसील के युवक-युवतियों का भारी और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।
रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन नाशिक लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजाभाऊ वाजे के कर-कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक कोंडाजी मामा आव्हाड ने की। इस अवसर पर अतुल सोनजे, मारुति कुलकर्णी, ए. जी. गावित, आर. एस. मुंडासे, बंडू नाना भाबड, अरुण चव्हाणके, समाधान गायकवाड़, शीतलताई सांगले, हेमंत सेठ नाइक सहित विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।
उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को उपलब्ध रोजगार के अवसरों, कौशल विकास और उद्योग क्षेत्र में करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन किया। इस रोजगार मेले में 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, जिनके आधार पर कई उम्मीदवारों का प्राथमिक तथा अंतिम चयन किया गया। कुछ कंपनियों ने स्पष्ट किया कि अगली तकनीकी (टेक्निकल) परीक्षा उनके कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अंतिम चयन होगा।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति के कारण महाविद्यालय परिसर में दिन भर उत्साह का माहौल बना रहा। विभिन्न कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. नूतन पाटिल ने किया. SIMA के सचिव बबन वाजे ने प्रस्तावना के माध्यम से रोजगार महाकुंभ के आयोजन का उद्देश्य और SIMA की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में SIMA के उपाध्यक्ष किरण भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर SIMA के अध्यक्ष सुकुमार नायर, रतन पड़वल, प्राचार्य पखाले सर, अरुण चव्हाणके, राहुल नवले, नवनाथ नागरे, सतीश नेहे, अरुण खालकर, सुनील जोंधले, दत्ता नवले, लक्ष्मण डोले, सारंग कुलकर्णी, अतुल अग्रवाल, गणेश तटाने, शशि नवले, सूरज आव्हाड, शरद टरले, विश्वजीत निकम सहित सरकारी आईटीआई, एमवीपी आईटीआई तथा नासिक शिक्षण प्रसारक मंडल के आईटीआई के प्राचार्य, कौशल रोजगार उद्यमिता विभाग की समन्वयक कल्पना दवंगे, शिक्षक, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए SIMA के पदाधिकारियों, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने विशेष प्रयास किए।