नासिक, सिंहस्थ कुंभ, (साेर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी

Nashik Simhastha Kumbh: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की सुरक्षा के लिए नासिक पुलिस AI व GPS आधारित हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू करेगी। प्रबंधन व आपदा नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

अंकिता पटेल

Nashik Simhastha Kumbh AI Security: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले को अभूतपूर्व सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए नासिक शहर पुलिस ने तकनीक और रणनीति का एक आधुनिक संगम तैयार किया है। इस बार मेले की सुरक्षा व्यवस्था केवल मानव बल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे आयोजन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और जीपीएस ट्रैकिंग जैसे अत्याधुनिक डिजिटल सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते ने इस सूक्ष्म और प्रभावी सुरक्षा योजना की विशेष सराहना की है। भीड़ प्रबंधन और आपदा नियंत्रण के लिए इस बार शीर्ष अधिकारियों को सीधे मैदानी स्तर पर तैनात किया जाएगा।

योजना के तहत डीसीपी की विशेष तैनाती

साधुग्राम, शाही स्नान घाट, पार्किंग जोन और होल्डिंग एरिया जैसे हर संवेदनशील स्थल का प्रभार एक-एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को सौंपा जाएगा। नासिक पुलिस ने 50 से अधिक डीसीपी की मांग की थी, जिनमें से 40 अधिकारियों की नियुक्ति लगभग तय हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।

30 हजार पुलिसकर्मी मेला परिसर की संभालेंगे सुरक्षा

यह नासिक के इतिहास का अब तक का सबसे विशाल पुलिस बंदोबस्त होगा। सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाने के लिए राज्य भर से लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी नासिक पहुंचेंगे, एसआरपीएफ और क्यूआरटी के विशेष कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनएसजी, एसआईडी और एटीएस जैसी केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगी।

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशन में सुरक्षा का खाका तैयार हो चुका है शहर में प्रवेश करने वाले हर श्रद्धालु और वाहन की निगरानी अत्याधुनिक एआई कैमरों द्वारा की जाएगी।

जीपीएस प्रणाली के जरिए पुलिस का आंतरिक संचार और भी तेज तथा सटीक होगा, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। नासिक शहर के साथ-साथ त्र्यंबकेश्वर के लिए नासिक ग्रामीण पुलिस ने एक पृथक और व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक