नासिक में सड़क के गड्ढे में फंसा भारी ट्रक  सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

अधूरे काम और जानलेवा गड्ढे! नासिक के सातपुर में सड़क धंसने से फंसा भारी ट्रक, 2 घंटे तक लगा भीषण जाम

Nashik Satpur Road Accident: नासिक के सातपुर में अंबड वजन कांटे के पास गहरे गड्ढे में ट्रक फंसने से यातायात ठप हो गया। क्रेन की मदद से करीब 2 घंटे बाद ट्रक निकाला गया।

अंकिता पटेल

Nashik Satpur Truck Pothole Accident: नासिक सातपुर औद्योगिक परिसर में सड़क और पाइपलाइन के चल रहे कामों के बीच बदहाल सड़कों की स्थिति अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है।

अंबड वजन कांटे के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक भारी-भरकम ट्रक फंस गया, जिसके कारण व्यस्त मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंसने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक यातायात रुकने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई।

करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की मदद से भारी ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

खुदी सड़कों को लेकर नागरिकों में नाराजगी

ट्रक के गड्ढे में फंसने की घटना के बाद सातपुर परिसर में सड़क और पाइपलाइन कार्यों की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए सड़कें खोदने के बाद उन्हें समय पर और सुरक्षित तरीके से दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप तांबे समेत कई नागरिकों ने इस स्थिति पर रोष जताया। उनका कहना है कि सड़क की खुदाई के बाद गड्ढों को खुला छोड़ना वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। भारी वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी ऐसी सड़कें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

खुदाई के बाद सड़क तुरंत समतल करने की मांग

नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदारों से मांग की है कि सड़क या पाइपलाइन के लिए खुदाई करने के बाद गड्ढों को तत्काल सुरक्षित तरीके से भरा और समतल किया जाए। साथ ही जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और प्रकाश व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों को खतरे का पहले से पता चल सके।

सातपुर जैसे व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में ट्रक फंसने की घटना ने निर्माण कार्यों के दौरान सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO