नासिक में आफत की बारिश: सातपुर कार्बन नाका पर धंसी 15 फीट सड़क, गोदावरी का बढ़ा जलस्तर, कई जगह गिरे पेड़

Nashik Heavy Rain: नासिक में मूसलाधार बारिश से सातपुर कार्बन नाका पर 15 फीट सड़क धंस गई है। उपमहापौर विलास शिंदे ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर युद्धस्तर पर राहत कार्य के निर्देश दिए।
Heavy rain triggers a 15-foot road cave-in at Satpur Carbon Naka in Nashik. Deputy Mayor Vilas Shinde reviewed affected areas and directed immediate relief works.
नासिक में आफत की बारिश (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Weather Update: नासिक शहर और जिले में लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का तांडव जारी है, जिससे शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण सातपुर के कार्बन नाका पर मुख्य सड़क का लगभग 15 फीट का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

कार्बन नाका पर सड़क धंसी

यातायात ठप सातपुर और अंबड औद्योगिक क्षेत्र (एमआईडीसी) को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे अचानक 15 फीट चौड़ा और गहरा गड्डा हो गया। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग को तुरंत यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और महानगरपालिका की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल यातायात को वैकल्पिक मार्गों की

ओर डायवर्ट किया गया है।

जलभराव और ट्रैफिक जाम

नासिक शहर के निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी जमा होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है- मुंबई नाका, पुलिस आयुक्तालय के सामने और गंगापुर रोड के फ्लाईओवर के नीचे भारी 5 जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई। बारिश के कारण गोदावरी नदी के प्रवाह पर असर पड़ा है और रामकुंड क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। निचले इलाकों में पानी भरने से दुकानदारों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

शहर में जगह-जगह गिरे पेड़

जान-माल का नुकसान टला तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई-जेहान सर्कल से भोसला मिलिट्री

  • स्कूलः यहां एक विशाल पेड़ गिरने से पास के होटल को मामूली नुकसान पहुंचा।
  • अन्य प्रभावित क्षेत्रः पंडित कॉलोनी, सिडको का इंद्रनगरी और सातपुर का श्रमिकनगर इलाके में भी पेड़ धराशायी हुए। दमकल विभाग ने क्रेन की सहायता से इन पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया।

उपमहापौर ने किया निरीक्षण

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कमान संभाली है। उपमहापौर विलास शिंदे ने गंगापुर रोड, बारदान फाटा और सोमेश्वर पेट्रोल पंप जैसे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को यातायात सुचारू करने के लिए तत्काल दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

बारिश का अपडेट

  • प्रमुख संकट: सातपुर कार्बन नाका पर 15 फीट सड़क धंसी।
  • यातायात स्थितिः मुंबई नाका और गंगापुर रोड पर भीषण जाम।
  • राहत कार्य: दमकल और मनपा टीम द्वारा युद्धस्तर पर पेड़ों को हटाने और जल निकासी का कार्य जारी।
Navbharat Live
navbharatlive.com