सप्तशृंगी गढ़ अतिक्रमण (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

सप्तशृंगी गढ़ पर बड़ी कार्रवाई, 375 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, वन विभाग और PWD का संयुक्त अभियान

375 Illegal Encroachments: नवरात्रि उत्सव से पहले सप्तशृंगी गढ़ में ग्राम पंचायत, वन विभाग और PWD ने संयुक्त अभियान चलाकर 375 अनधिकृत अतिक्रमणों पर कार्रवाई की।

आंचल लोखंडे

Saptashringi Gad Encroachment: साढ़े 3 शक्तिपीठों में से अर्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात श्री क्षेत्र सप्तशृंगी गढ़ पर आगामी नवरात्रि उत्सव के मद्देनजर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। गढ़ पर आने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा और यातायात जाम (ट्रैफिक जाम) की समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत, वन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गढ़ क्षेत्र में मौजूद 375 अनाधिकृत अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गाज गिराई है।

गढ़ की सीमा में विभिन्न विभागों के स्वामित्व वाली भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण, टपरियां और पार्किंग शेड बना लिए गए थे। इसके कारण गढ़ के मार्ग संकरे हो गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल चलने तथा वाहन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन

इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए सहायक जिलाधिकारी डॉ. कश्मीरा संखे ने समीक्षा बैठक के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत, वन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में तीनों विभागों ने आपसी समन्वय के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सप्तशृंगी गढ़ कार्रवाई

नवरात्रि उत्सव के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत

सार्वजनिक निर्माण विभाग और वन विभाग की सीमा में आने वाले अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की ओर से सात दिनों का सख्त नोटिस जारी किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत प्रशासन ने केवल नोटिस देने तक सीमित न रहकर सीधे मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की प्रत्यक्ष कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

प्रशासन के इस कड़े रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। इस वर्ष नवरात्रि उत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु गढ़ पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मार्ग सुगम और चौड़े हो जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया है कि इस वर्ष का नवरात्रि उत्सव अत्यंत सहज, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न होगा।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता